नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ मल्टी स्टारर मूवी बॉक्स ऑफिस पर हजार करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित यह फिल्म 7वीं ऐसी फिल्म है जो बॉक्स ऑफिस पर हजार करोड़ के क्लब में शामिल हुई है। खास बात तो यह है कि यह फिल्म के 25 दिन का आंकड़ा है। इस फिल्म ने जहां भारत में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है वहीं विदेशों में भी अपना परचम लहराया है। फिल्म ‘कल्कि’ बॉक्स ऑफिस पर तीसरी दक्षिण भारतीय सुपरहिट फिल्म बनी है।
प्रॉफिट जोन में कल्कि की कमाई
27 जून को सिनेमाघर में रिलीज हुई फिल्म ‘कल्कि’ का जलवा बॉक्स ऑफिस पर गजब रहा है। इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्म ‘पठान’ और ‘ग़दर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ा है। 600 करोड़ में बनाई गई फिल्म ‘कल्कि’ अपनी लागत निकालने के बाद प्रॉफिट जोन में अच्छा खासा बिजनेस कर रही है।
बाहुबली से आगे पहुंची कल्कि
प्रभास की फिल्म ‘बाहुबली’ के बाद एक्टर की यह दूसरी फिल्म है, जो वाहवाही बटोर रही है और कलेक्शन के मामले में लगातार रफ्तार पड़े हुए हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पाटनी ने अपनी अहम भूमिका निभाई है। दर्शकों को भी यह मल्टी स्टारर फिल्म बहुत पसंद आई। फैंस कलाकारों की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | ताज़ा खबरें – हिंदी समाचार, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताज़ा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव





