Salman Khan समेत पूरा खान परिवार अस्पताल में, सलीम खान की हालत पर टिकी फैंस की नजर

सलीम खान की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सलमान खान समेत परिवार के सदस्य पहुंचकर उनका हालचाल ले रहे हैं।

0
13
Salman Khan's father

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज लेखक और अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान की अचानक तबीयत बिगड़ने से फिल्म इंडस्ट्री और फैंस में चिंता का माहौल है। 90 वर्षीय सलीम खान को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी सेहत को लेकर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

पिता की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही सलमान खान अस्पताल पहुंचे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अभिनेता ब्लैक टी-शर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच अस्पताल से बाहर निकलते दिखाई दिए। उनके चेहरे पर चिंता साफ झलक रही थी। बताया जा रहा है कि वह अपनी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग में व्यस्त थे, लेकिन पिता की तबीयत की सूचना मिलते ही सीधे अस्पताल पहुंचे।

परिवार भी पहुंचा अस्पताल

कुछ देर बाद सलमान की बहन अलवीरा खान के पति और फिल्म निर्माता अतुल अग्निहोत्री भी अस्पताल पहुंचते नजर आए। हालांकि परिवार की ओर से अब तक बीमारी के कारणों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी साझा नहीं की गई है। यह भी साफ नहीं है कि यह उम्र संबंधी सामान्य परेशानी है या कोई अन्य स्वास्थ्य जटिलता।

सलमान खान अपने माता-पिता के बेहद करीब माने जाते हैं। 60 वर्ष की उम्र में भी अविवाहित सलमान अपने परिवार के साथ ही रहते हैं और अक्सर माता-पिता की देखभाल करते दिखाई देते हैं। ऐसे में सलीम खान की तबीयत बिगड़ने की खबर ने उनके प्रशंसकों को भावुक कर दिया है। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार दुआएं और शुभकामनाएं भेज रहे हैं।

कौन हैं सलीम खान?

सलीम खान हिंदी सिनेमा के सबसे सम्मानित पटकथा लेखकों में से एक हैं। उनका जन्म मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था। कम उम्र में ही माता-पिता को खो देने के बाद उन्होंने संघर्ष के रास्ते फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने पहली शादी सुशीला चरक (बाद में सलमा खान) से की, जिनसे सलमान, अरबाज, सोहेल और अलवीरा उनके बच्चे हैं। बाद में उन्होंने अभिनेत्री हेलेन से विवाह किया। फिलहाल सभी की निगाहें सलीम खान की सेहत पर टिकी हैं और फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here