back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘बागी 4’ और ‘द बंगाल फाइल्स’ की हालत और भी खराब, जानें दोनों फिल्‍मों की कमाई

टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 4' पहले सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर जोरदार गिरावट के साथ संघर्ष करती नजर आई। वहीं, 'द बंगाल फाइल्स' की हालत और भी ज्यादा खराब बनी हुई है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । टाइगर श्रॉफ की एक्शन से भरपूर फिल्म ‘बागी 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की थी। पहले वीकेंड में हल्की बढ़त जरूर देखने को मिली, लेकिन फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमजोर पड़ गई। इसी के साथ रिलीज हुई विवेक अग्निहोत्री की ‘द बंगाल फाइल्स’ की हालत तो और भी खराब रही। पहले से ही संघर्ष कर रही यह फिल्म सोमवार को और पिछड़ गई है।

‘बागी 4’ अपने शुरुआती दिनों से ही पिछली फिल्मों जैसी पकड़ नहीं बना सकी। हालांकि इस फ्रेंचाइजी की पहली दो फिल्में सफल रही थीं। ‘बागी 3’ की रफ्तार कोविड महामारी के कारण रुकी थी, लेकिन इस बार सिनेमाघर खुले होने के बावजूद फिल्म दर्शकों को आकर्षित नहीं कर सकी। अब चौथे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ चुके हैं, जो फिल्म के लिए चिंता का विषय हैं। आइए जानते हैं कि सोमवार को दोनों फिल्मों ने कितनी कमाई की। 

‘बागी 4’ की कमाई में चौथे दिन भारी गिरावट

टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बागी 4’ ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर बड़ी गिरावट दर्ज की है। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने अपने पहले सोमवार को केवल 4.25 करोड़ रुपये की कमाई की। रविवार को फिल्म ने जहां 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, वहीं सोमवार को ये आंकड़ा लगभग आधा रह गया। इससे पहले, फिल्म ने पहले दिन 12 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 9.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। इस तरह ‘बागी 4’ ने रिलीज के चार दिनों में कुल 35.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 

‘द बंगाल फाइल्स’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल

‘बागी 4’ के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ दर्शकों को खास प्रभावित नहीं कर सकी। शुरुआत से ही इस फिल्म की कमाई बेहद कमजोर रही है। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, चौथे दिन यानी सोमवार को ‘द बंगाल फाइल्स’ ने सिर्फ 1.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इससे पहले तीन दिनों में भी फिल्म का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन सिर्फ 7.85 करोड़ रुपये ही हो पाया है। हैरानी की बात यह है कि रिलीज के चार दिन बाद भी ‘द बंगाल फाइल्स’ 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं कर सकी है।

‘बागी 4’ में संजय दत्त का खलनायक अवतार

टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ में इस बार एक खास सरप्राइज देखने को मिला है। संजय दत्त फिल्म में मुख्य विलेन की भूमिका में नजर आए हैं। उनके अलावा फिल्म में श्रेयस तलपड़े, पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज संधू, सौरभ सचदेवा और सोनम बाजवा भी अहम किरदार में हैं। यह फिल्म नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाई गई है, जबकि निर्देशन ए. हर्षा ने किया। वहीं, ‘द बंगाल फाइल्स’ में भी एक मजबूत स्टारकास्ट देखने को मिलती है। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर और पल्लवी जोशी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इनके साथ दर्शन कुमार, सिमरत कौर, सास्वत चटर्जी, नमाशी चक्रवर्ती, राजेश खेरा, पुनीत इस्सर, प्रियांशु चटर्जी और दिव्येंदु भट्टाचार्य जैसे कई जाने-माने कलाकार भी शामिल हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

BAFTA में धर्मेंद्र को मिली श्रद्धांजलि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- हर पल आती है उनकी याद

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोमवार को 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स भारतीय सिनेमा प्रेमियों के लिए कई मायनों में यादगार रहा। जहां एक ओर...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...