back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Saif Ali Khan Case: आरेापी को 14 दिनों की न्‍यायिक हिरासत, कोर्ट में पुलिस बोली- सबूत पर्याप्‍त और मज‍बूत

सैफ अली खान पर हमले के आरोपी को बांद्रा की मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 14 द‍िनों की न्‍याय‍िक ह‍िरासत में भेज दिया है। पुलिस ने कोर्ट में र‍िमांड बढ़ाने की मांग की जिसे जज ने खारिज कर दिया।

नई दिल्‍ली,रफ्तार डेस्‍क। अभिनेता सैफ अली खान पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बुधवार को मुंबई पुलिस न रिमांड खत्‍म होने पर उसे बांद्रा की मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया। जहां पुलिस ने अदालत से रिमांड को देा दिन और बढ़ाने की मांग की लेकिन जिसे जज ने खारिज कर दिया। साथ ही कोट ने पुलिस को नसीहत देते हुए नए भारतीय न्‍याय संहिता (BNS) को पढ़ने की भी सलाह दी है।

कोर्ट में पुलिस ने बताया कि, हमलावर के पास एक हथ‍ियार बरामद किया है, जिसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस की ओर से पेश वकील ने कहा की, आरोपी बहुत चातुर है। उसने वारदात को अंजाम देने से पहले अच्‍छे से रेकी की थी। वकील ने कोर्ट को बताया कि, पुलिस की एक टीम कोलकाता में है, क्‍योंकि आरोपी शरीफुल इस वारदात से कुछ महीने पहले वहां गया था।

अब पुलिस रिमांड की जरूरत नहीं

पुलिस ने कोर्ट से रिमांड देा दिन और बढ़ाने की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। अदालत ने पुलिस को नसीहत देते हुए कहा कि, नए भारतीय न्‍याय संहिता को पढ़ें। आगे अगर जांच के दौरान कोई नया सबूत सामने आता है, तो नए कानून के तहत आरोपी की दोबारा पुलिस रिमांड मांगी जा सकती है। कोर्ट में मजिस्ट्रेट ने कहा कि, मामले में जांच पूरी हो चुकी है, ऐसे में अब पुलिस रिमांड को और बढ़ाए जाने की जरुरत नहीं पड़ती है।

पुलिस का दावा- बांग्‍लादेशी है शरीफुल इस्‍लाम

पुलिस का दावा है कि, सैफ पर हमला करने वाले आरोपी को ठाणे से गिरफ्तार किया था, जांच में पता चला कि, आरोपी शरीफुल इस्‍लाम एक बांग्लादेशी है, जो अवैध तरीके से भारत में प्रवेश करने के बाद नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद से बदलकर ‘बिजॉय दास’ रख लिया था। उसी से बॉलीवुड एक्‍टर पर 16 जनवरी तड़के उनके घर बांद्रा में चोरी के इरादे से 12वीं मंजिल में घुसपैठ की और पकड़े जाने पर एक्‍टर पर चाकू से जानलेवा हमला किया। 

अस्‍पताल से 5 दिन में डिस्‍चार्ज सैफ

एक्‍टर सैफ अली खान इस जानलेवा हमले में बुरी तरह चोटिल हो गए थे। उन्‍हें 5 जगह पर गहरी चोट आईं, जिसके बाद उन्‍हें लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया। एक्‍टर की रीढ़ की हड्डी के पास चाकू का एक टुकड़ा टूटकर फंस गया था, जिसे सर्जरी के बाद निकाला गया। सैफ पांच दिनों के बाद अस्‍पताल से डिस्‍चार्ज हुए।

पुलिस बोली- हमारे पास पर्याप्‍त और मजबूत सबूत

कोर्ट में पेशी से पहले मुंबई पुलिस ने मंगलवार को कहा था कि, इस मामले में गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक शरीफुल इस्‍लाम के खिलाफ ‘पर्याप्त और मजबूत सबूत’ हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पश्चिम क्षेत्र) परमजीत दहिया ने कहा कि, यह DCP जोन 9 की टीम द्वारा क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर किया गया ‘उत्कृष्ट काम’ है, जो भी एक्‍शन लिया गया है वह सबूतों के आधार पर लिया गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

कैथरीन ओ’हारा के निधन पर बॉलीवुड में शोक, करीना, आलिया और इलियाना ने दी भावुक श्रद्धांजलि

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हॉलीवुड की दिग्गज और एमी अवॉर्ड विजेता अभिनेत्री कैथरीन ओ’हारा के निधन से दुनियाभर के सिनेमा प्रेमियों में शोक की लहर...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...