मुंबई, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। कोरियोग्राफर और इंडियाज बेस्ट डांसर 2 के जज टेरेंस लुईस ने कहा है कि वह रियलिटी शो के एक प्रतियोगी वरुण डग्गर के प्रशंसक हैं। इंडियाज बेस्ट डांसर 2 को कोरियोग्राफर गीता कपूर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा भी जज कर रही हैं। वरुण स्ट्रीट डांसिंग जानते हैं और मोह मोह के धागे नंबर पर अपने प्रदर्शन के बाद, उन्हें टेरेंस से स्टैंडिंग ओवेशन (ताली बजाकर स्वागत करना) मिला और वह अब उनके प्रशंसक है। इतना ही नहीं, गीता ने भी उनके असाधारण कौशल की सराहना की और कहा कि, यह ठीक उसी तरह की प्रतिभा है जिसकी वह इस शो में देखने की उम्मीद कर रही थी। साथ ही जज मलाइका अरोड़ा ने भी उनकी तारीफ की। इस तरह की समीक्षाएं प्राप्त करने के बाद, उत्साहित डग्गर ने कहा, मैं आभारी हूं कि सभी कठिनाइयों के बावजूद, मैं आखिरकार वहीं हूं जहां मैं होना चाहता हूं। मैं अपना सौ प्रतिशत देने का वादा करता हूं क्योंकि इस तरह के प्रतिष्ठित मंच पर होना सिर्फ एक बार होता है। यह जीवन भर का अवसर है और मैं इसे कभी भी हल्के में नहीं लूंगा। मैं इसे अपने परिवार, दोस्तों और यहां तक कि उन लोगों के लिए भी चाहता हूं जिन्होंने मुझ पर और मेरी प्रतिभा पर संदेह किया है। यहां मेरे सपनों को पूरा करने और नृत्य के क्षेत्र में अपना नाम बनाने की उम्मीद है। इंडियाज बेस्ट डांसर 2 सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित हो रहा है। –आईएएनएस एसएस/एएनएम





