back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तेलुगु अभिनेता रवि तेजा के पिता भूपतिराजू राजगोपाल राजू का निधन, 90 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

तेलुगु फि‍ल्‍म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध अभिनेता रवि तेजा के पिता भूपतिराजू राजगोपाल राजू का निधन हो गया है। भूपतिराजू के निधन की खबर से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता रवि तेजा के पिता भूपतिराजू राजगोपाल राजू का मंगलवार, 15 जुलाई की रात निधन हो गया। वे 90 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, उनका निधन अभिनेता के हैदराबाद स्थित आवास पर हुआ। राजगोपाल राजू के निधन की खबर से तेलुगु फिल्म जगत में शोक की लहर है। कई सितारों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भूपतिराजू राजगोपाल राजू का अंतिम संस्कार आज किए जाने की संभावना है। रवि तेजा का अपने पिता के साथ बेहद गहरा और भावनात्मक रिश्ता था। वे अक्सर अपने इंटरव्यूज में अपने पिता का उल्लेख करते थे और बताते थे कि कैसे उनके पिता ने हमेशा उन्हें प्रेरित किया। रवि तेजा ने कई बार साझा किया है कि करियर के शुरुआती संघर्षों के दौरान उनके पिता ने उनका हौसला बढ़ाया और हर मुश्किल घड़ी में उनके साथ मजबूती से खड़े रहे। उनके निधन से अभिनेता को व्यक्तिगत रूप से गहरा आघात पहुंचा है।

स्वास्थ्य समस्याएं बनीं निधन का कारण

रिपोर्ट्स के अनुसार, भूपतिराजू राजगोपाल राजू का निधन उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते हुआ। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे और उम्र के चलते उनकी स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही थी। उनके परिवार में पत्नी राज्य लक्ष्मी, बेटे रवि तेजा और रघु राजू हैं। उनके तीसरे बेटे भरत राजू का कुछ वर्ष पूर्व हैदराबाद में एक कार दुर्घटना में दुखद निधन हो गया था। मूल रूप से राजगोपाल राजू आंध्र प्रदेश के जग्गमपेटा के रहने वाले थे।

जल्द ही ‘मास जथारा’ में दिखेंगे रवि तेजा

वर्कफ्रंट की बात करें तो तेलुगु सुपरस्टार रवि तेजा आखिरी बार 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘मिस्टर बच्चन’ में नजर आए थे। साल 2024 में उनकी तीन फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज हुईं, जिन्होंने दर्शकों का ध्यान खींचा। अब वह अपनी अगली फिल्म ‘मास जथारा’ के साथ दर्शकों के सामने आने को तैयार हैं। इस एक्शन एंटरटेनर फिल्म का निर्देशन भानु भोपवरपु कर रहे हैं। फिल्म को लेकर पहले से ही फैंस में जबरदस्त उत्‍साह बना हुआ है। रवि तेजा के फैंस उन्हें एक बार फिर दमदार अंदाज में देखने को बेताब हैं। रवि तेजा तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में शुमार हैं और अपने एक्‍शन से भरपूर अभिनय के लिए जाने जाते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

जब सितारों ने छोड़ दी फीस, जानिए उन हिट फिल्मों के बारे में

नई दिल्ली/रफ्तार डेेेस्क। बॉलीवुड की कई फिल्मों ने न सिर्फ दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ी, बल्कि अपने लीड एक्टर्स के समर्पण की कहानी...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...