नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बायोपिक बनने जा रही इसका टीजर भी आज रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जिंदगी से जुड़ी कई कहानी पर जोर दिया गया है। ये फिल्म इसे दुनियाभर में हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी।
टीजर में दिखा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मोशन पोस्टर
फिल्म ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ का टीजर रिलीज हो गया है। इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ का मोशन पोस्टर भी दिखाई दे रहा है। टीजर की सूरत में सीएम क किरदार निभा रहे एक्टर अनंत वी॰ जोशी नजर आते हैं तभी आवाज आती है क्या चाहते हो पुत्र एक्टर कहते हैं जीवन का उदेश्य। फिर फिल्म का अलग अलग सीन दिखाया जाता हैं। इसके बाद आवाज आती है….वो कुछ नहीं चाहत था लेकिन सब उससे चाहते थे। वो शिष्य बनने आया था जनता ने सरकार बना दिया! मैं सिर्फ योगी हूं और योगी ही रहूंगा।
सीएम योगी की जिंदगी के पहलुओं को दिखाया जाएगा
फिल्म अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ सीएम योगी आदित्यनाथ की जिंदगी के पहलुओं को के अलग अलग हिस्से हो दिखाने वाली है। उनके शुरुआती साल, नाथपंथी योगी के रूप में संन्यास लेने का उनका फैसला और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य को नया रूप देने वाले नेता के रूप में उनका विकास।ें सभी बातों को इस फिल्म में बड़े ही बारीकी से दिखाया जाएगा।
आपको बता दें कि, इस फिल्म का निर्देशन ‘महारानी 2’ फेम रवींद्र गौतम ने किया है। इसे ऋतु मेंगी ने सम्राट सिनेमैटिक्स के बैनर तले बनाया गया है। ये फिल्म शांतनु गुप्ता की बेस्टसेलिंग किताब ‘द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर’ से प्रेरित है। इसमें ड्रामा, इमोशन, एक्शन और बलिदान देखने को मिलेगा।
इस फिल्म में अनंत जोशी ने योगी आदित्यनाथ की भूमिका निभाई है, जबकि फिल्म में परेश रावल, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, अजय मेंगी, पवन मल्होत्रा, राजेश खट्टर, गरिमा सिंह ने भी दमदार एक्टिंग की है। हालांकि अभी तक इसकी रिलीज डेट का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म इस साल 2025 में ही रिलीज होगी।





