back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स के सात साल पूरे हुए

मुंबई, 22 मई (आईएएनएस)। कंगना रनौत और आर. माधवन की फिल्म तनु वेड्स मनु रिटर्न्स ने रविवार को रिलीज के सात साल पूरे कर लिए हैं। फिल्म के निर्देशक आनंद एल राय को फल्म को फिर से देखना अच्छा लगता है। फिल्म के सात साल पूरे करने के बारे में बोलते हुए, मनमौजी फिल्म निर्माता राय ने कहा, यह देखना बहुत अच्छा है कि तनु वेड्स मनु रिटर्न्स में अद्भुत री-वॉच वैल्यू है। मैं उन सभी के प्यार के लिए विनम्र और आभारी हूं जो इस फिल्म को सालों से अपना प्यार दे रहे हैं। 2015 में रिलीज हुई तनु वेड्स मनु रिटर्न्स 2011 में आई फिल्म तनु वेड्स मनु का सीक्वल है। कंगना रनौत, आर. माधवन, जिमी शेरगिल, दीपक डोबरियाल, स्वरा भास्कर और एजाज खान ने फिल्म में अपनी भूमिकाओं को फिर से निभाया। कंगना ने इसमें एक हरियाणवी एथलीट की अतिरिक्त भूमिका भी निभाई थी। राय वर्तमान में आयुष्मान खुराना अभिनीत अपने अगले प्रोडक्शन एन एक्शन हीरो में व्यस्त हैं। –आईएएनएस पीजेएस/एसकेके

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: इन चीजों को न लेकर आएं घर, लगता है दोष होती है कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। घर परिवार में सुख समृद्धि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵