back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तमिल अभिनेता व कॉमेडियन नेल्लई शिवा का दिल का दौरा पड़ने से निधन

तमिल फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता व कोमेडिया नेल्लई शिवा का 11 मई को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 69 साल के थे और बढ़ती उम्र की स्वास्थ्य समस्याओं से भी जूझ रहे थे। नेल्लई शिवा अविवाहित थे। रिपोर्ट्स के अनुसार बुधवार को उनके भाई और भतीजे ने मिलकर तिरुनलवेली में उनका अंतिम संस्कार किया। उनके निधन की खबर से उनके तमाम चाहनेवालों के बीच शोक की लहर है। सोशल मीडिया के जरिये फैंस उन्हें श्रंद्धाजलि दे रहे हैं। नेल्लई शिवा ने ‘आन पावम’ से तमिल फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस फिल्म का निर्देशन पांडियाराजन ने किया था। इसके बाद वहग अंबे शिवम, महाप्रभु, वेत्री कोड़ी कट्टू, कन्नुम कन्नुम जैसी कई फिल्मों में नजर आए। लगभग 500 फिल्मों में अभिनय कर चुके नेल्लई शिवा विजया टीवी पर प्रसारित होने वाले मशहूर धारावाहिक, पांडियन स्टोर्स का भी अहम हिस्सा रहे हैं। नेल्लई शिवा का निधन तमिल फिल्म इंडस्ट्री की अपूरणीय क्षति है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरभि सिन्हा/कुसुम

Advertisementspot_img

Also Read:

वीर दास स्टारर ‘हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस’ का जलवा, दिन 3 में कमाई पहुंची ₹1.5 करोड़

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कॉमेडियन और एक्टर वीर दास की फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही है।...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...