back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सुशांत सिंह राजपूत ने ‘पवित्र रिश्ता’ नहीं, इस शो से रखा था छोटे पर्दे पर कदम, एकता कपूर ने दिया था पहला ब्रेक

एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत ने न केवल बड़े पर्दे पर बल्कि छोटे पर्दे पर भी अपनी एक खास पहचान बनाई थी। आज उनकी पुण्यतिथि के दिन कुछ खास बातें जानते हैं।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । सुशांत सिंह राजपूत, एक ऐसा नाम जिसने टेलीविजन से लेकर बॉलीवुड तक अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता। आज भले ही वो हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें और उनके काम की चमक आज भी कायम है। साल 2008 में टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी प्रोड्यूसर एकता कपूर ने इस अभिनेता को पहली बार पर्दे पर आने का मौका दिया था। सुशांत सिंह राजपूत के निधन को पांच साल हो चुके हैं, लेकिन आज भी वो अपने चाहने वालों की यादों में जिंदा हैं। तो चलिए आज उनकी पुण्यतिथि के दिन उनके करियर के बारे में जानते हैं।  

14 जून 2020 को जब सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर सामने आई, तो हर कोई स्तब्ध रह गया था। उन्होंने 2013 में रिलीज हुई फिल्म ‘काई पो चे!’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, इससे पहले उन्हें टेलीविजन पर पहला ब्रेक एकता कपूर ने अपने शो ‘किस देश में है मेरा दिल’ में दिया था। सुशांत को यह पहला मौका कैसे मिला, इसकी कहानी भी काफी दिलचस्प है। आइए, आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

सुशांत सिंह राजपूत को कैसे मिला था पहला ब्रेक ?

सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को पटना में हुआ था। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के सिलसिले में वे दिल्ली आए और यहीं से उनका रुख एक्टिंग की दुनिया की ओर मुड़ने लगा। दिल्ली में उन्होंने एक डांस एकेडमी ज्वाइन की, जहां उन्होंने डांस में खुद को तराशा। साल 2005 में अपने डांस ग्रुप के साथ परफॉर्मेंस के लिए उन्हें पहली बार मुंबई आने का मौका मिला।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसी दौरान एकता कपूर अपने टीवी शो ‘किस देश में है मेरा दिल’ के लिए एक किरदार के लिए ऑडिशन ले रही थीं। सुशांत भी इस ऑडिशन में पहुंचे और बताया जाता है कि पहले ही राउंड में एकता कपूर उन पर काफी प्रभावित हो गईं। इसके बाद 2008 में सुशांत ने इसी सीरियल से टेलीविजन पर अपना अभिनय करियर शुरू किया। एकता को उनका काम इतना पसंद आया कि उन्होंने जल्द ही अपने अगले शो ‘पवित्र रिश्ता’ में सुशांत को मुख्य भूमिका में कास्ट कर लिया। ‘पवित्र रिश्ता’ के जरिए सुशांत घर-घर में पहचाने जाने लगे। इस शो में उन्होंने 2011 तक काम किया और यहीं से उनका सफर बॉलीवुड की ओर बढ़ चला।

सुशांत सिंह राजपूत का बॉलीवुड सफर

सुशांत सिंह राजपूत ने 2013 में फिल्म ‘काई पो चे!’ के साथ अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’, ‘राबता’, ‘केदारनाथ’ और ‘छिछोरे’ जैसी कई शानदार फिल्मों में काम कर अपनी अभिनय प्रतिभा का लोहा मनवाया। उनकी आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ थी, जो उनके निधन के कुछ समय बाद, जुलाई 2020 में डिज़्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज की गई। अगर बात सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई उनकी अंतिम फिल्म की करें, तो वह थी ‘छिछोरे’, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।

Advertisementspot_img

Also Read:

फरवरी 2026 में सिनेमा का धमाका: रोमांस से लेकर एक्शन तक, थिएटर्स में रिलीज होंगी ये 6 बॉलीवुड फिल्में

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । फरवरी 2026 फिल्म प्रेमियों के लिए खास रहने वाला है। वैलेंटाइन वीक के चलते जहां कई रोमांटिक कहानियां...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...