नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। Sushant Singh Rajput सुसाइड केस एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। सिर्फ एक्टर ही नहीं बल्कि उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत मामले में अब कोर्ट एक नया मोड़ लेकर आने वाली हैं। दरअसल फैंस और परिवार अभी भी इस घटना के न्याय की मांग कर रहे हैं। इस केस की जांच सीबीआई कर रही है। इस बीच अब बॉम्बे हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका (पीआईएल) दायर की गई। जनहित याचिका में एसएसआर और सालियान की मौत मामले में आदित्य ठाकरे से पूछताछ और गिरफ्तारी का अनुरोध किया गया है।
इस दिन होगी सुनवाई
आपको बता दें कि सितंबर 2023 में सुप्रीम कोर्ट एंड हाई कोर्ट एंड लिटिगेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राशिद खान पठान ने इस मामले में याचिका दायर की थी, जिसके बाद महाराष्ट्र के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस एक्शन में आए थे। वहीं अब सामने आ रही रिपोर्ट्स के अनुसार बॉम्बे हाईकोर्ट एक जनहित याचिका (पीआईएल) पर सुनवाई करने वाला है। जिसमें सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान दोनों की मौतों की आगे की जांच की मांग की गई है। हालांकि ये सुनवाई 19 फरवरी को होगी।
एसोसिएशन के अध्यक्ष राशिद खान पठान ने होने वाली इस सुनवाई में आदित्य ठाकरे से हिरासत में पूछताछ की मांग की है। बता दें कि 8 जून 2020 को एक पार्टी के दौरान सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान ने अपने बॉयफ्रेंड से बहस के बाद कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली थी। एक हफ्ते से भी कम समय के बाद 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके फ्लैट के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला था। लेकिन आज तक इसपर कोई खुलासा नहीं हो पाया है।रिपोट्स के अनुसार ये पता चला था की सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगा कि वो खुद भी ड्रग्स लेती थीं और सुशांत को भी देती थीं। हालांकि इसके बाद से ही इसपर कोई और खुलासा नहीं हुआ।





