back to top
27.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Sushant Singh Rajput Case: Aaditya Thackeray की गिरफ्तारी से जुड़े PIL पर सुनवाई करेगा बॉम्बे हाईकोर्ट

Sushant Singh Rajput सुसाइड केस की चर्चा एक बार फिर से बढ़ गई है। दरअसल यह सुनवाई एक जनहित याचिका (PIL) पर होगी, जिसमें शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे की गिरफ्तारी और सीबीआई जांच की मांग की गई है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। Sushant Singh Rajput सुसाइड केस एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। सिर्फ एक्टर ही नहीं बल्कि उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत मामले में अब कोर्ट एक नया मोड़ लेकर आने वाली हैं। दरअसल फैंस और परिवार अभी भी इस घटना के न्याय की मांग कर रहे हैं। इस केस की जांच सीबीआई कर रही है। इस बीच अब बॉम्बे हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका (पीआईएल) दायर की गई। जनहित याचिका में एसएसआर और सालियान की मौत मामले में आदित्य ठाकरे से पूछताछ और गिरफ्तारी का अनुरोध किया गया है।

इस दिन होगी सुनवाई 

आपको बता दें कि सितंबर 2023 में सुप्रीम कोर्ट एंड हाई कोर्ट एंड लिटिगेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राशिद खान पठान ने इस मामले में याचिका दायर की थी, जिसके बाद महाराष्ट्र के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस एक्शन में आए थे। वहीं अब सामने आ रही रिपोर्ट्स के अनुसार बॉम्बे हाईकोर्ट एक जनहित याचिका (पीआईएल) पर सुनवाई करने वाला है। जिसमें सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान दोनों की मौतों की आगे की जांच की मांग की गई है। हालांकि ये सुनवाई 19 फरवरी को होगी। 

एसोसिएशन के अध्यक्ष राशिद खान पठान ने होने वाली इस सुनवाई में आदित्य ठाकरे से हिरासत में पूछताछ की मांग की है। बता दें कि 8 जून 2020 को एक पार्टी के दौरान सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान ने अपने बॉयफ्रेंड से बहस के बाद कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली थी। एक हफ्ते से भी कम समय के बाद 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके फ्लैट के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला था। लेकिन आज तक इसपर कोई खुलासा नहीं हो पाया है।रिपोट्स के अनुसार ये पता चला था की सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगा कि वो खुद भी ड्रग्स लेती थीं और सुशांत को भी देती थीं। हालांकि इसके बाद से ही इसपर कोई और खुलासा नहीं हुआ। 

Advertisementspot_img

Also Read:

Sushant Singh Rajput Birthday: टीवी से बड़े पर्दे तक का आसान नहीं था सफर, जानिए एक्टर के फिल्मी करियर के बार

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जिन्होंने छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत की और फिर बॉलीवुड में...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...