नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शो ‘सुपरस्टार सिंगर सीजन 3’ का ग्रांड फिनाले काफी दिलचस्प रहा है। 3 अगस्त को सुपरस्टार सिंगर को अपने विनर अथर्व और अविर्भाव मिल गए हैं। केरल के अविर्भाव एस और झारखंड के अथर्व बक्शी ने सुपरस्टार सिंगर का खिताब जीता है। फिनाले का एपिसोड बहुत खास करना है जिसे ‘फ्यूचर का फिनाले’ नाम दिया गया था। इस ग्रैंड फिनाले को देखने के लिए दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट थी। बता दें कि, ‘सुपरस्टार सिंगर सीजन 3’ के विजेताओं को न केवल ट्रॉफी दी गई है बल्कि 10 लाख रुपए का मनी प्राइज भी दिया गया है।
पूरे सीजन में छाए थे अथर्व
हजारीबाग में रहने वाले अथर्व बक्शी 12 साल की उम्र में ऑडिशन के समय से ही लोगों को अपना दीवाना बना चुके थे। शो की जज नेहा कक्कड़ ने अथर्व को अरिजीत सिंह से कंपेयर किया था। इतना ही नहीं अथर्व के सुर से लीजेंडरी संगीतकार लक्ष्मीकांत तक इमोशनल को गए। अथर्व ने अपने सुरों का जादू दर्शकों पर भी खूब चलाया। इसके अलावा विद्या बालन ने अथर्व से इंप्रेस होगा उन्हें अपना पति तक कह दिया था।
जीतने के बाद अथर्व और अविर्भाव का रिएक्शन
सुपरस्टार सिंगर 3 जीतने के बाद अथर्व बक्शी का रिएक्शन काफी इमोशनल रहा। अथर्व इस मौके पर इमोशनल हुए और कहा, ‘ऐसा लग रहा है कि सपना सच हो गया। मैं अपने परिवार के सपोर्ट के लिए उन्हें धन्यवाद देना चाहूंगा। मैं अपने गुरु पवनदीप भैया का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। गुजरते हुए एक-एक दिन में उन्होंने मुझे एक अच्छा कलाकार बनने में मदद की।’ इसके बाद अविर्भाव ने शो जीतने के बाद कहा, ‘मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि मैं जीत गया हूं। मैं नेहा कक्कड़ मैम, अरुणिता दी और हर किसी को शुक्रिया कहना चाहूंगा जिन्होंने मुझे सपोर्ट किया।’
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:





