नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सनी देओल बॉलीवुड में कम बैक करते ही ‘गदर 2’ लेकर आए जो की काफी हिट रही इस फिल्म के बाद सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ दूसरी फिल्म है। फिल्म में सनी देओल के अलावा रणदीप हुड्डा भी मुख्य किरदार में है।यह फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज हो चुकी है। वहीं इस फिल्म में एक बार फिर से सनी देओल का एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है। हालांकि अब इस फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन की रिपोर्ट सामने आ गई।
फिल्म जाट ने पहले दिन क्या इतना कलेक्शन
फिल्म ‘जाट’ का ट्रेलर जैसे रिलीज हुआ था दर्शन ट्रेलर को देखने के बाद काफी उत्सुकता दिखा रहे थे ट्रेलर में सनी देओल का दमदार एक्शन और रणदीप हुड्डा का विलन वाला अंदाज दर्शकों को अपनी ओर खींच रहा था तो वही फिल्म रिलीज होने के बाद इसके आंकड़े भी सामने आए हैं।सैकनिल्क के अनुसार, ‘जाट’ ने पहले दिन 9.5 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है। उम्मीद है कि सनी देओल यह फिल्म वीकेंड पर आंकड़ों में उछाल मार सकती है और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती है।
गोपीचंद मालिनी की बॉलीवुड की पहली फिल्म
आपको बता दें कि, तेलुगु के दिग्गज निर्देशक गोपीचंद मालिनेनी की बॉलीवुड में निर्देशन की पहली फिल्म है। सनी देओल के अलावा, ‘जाट’ में रेजिना कैसंड्रा भी मुख्य भूमिका में हैं। जबकि रणदीप हुड्डा खलनायक की भूमिका अदा कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर इस फिल्म के काफी अच्छे रिएक्शन भी आ रहे हैं लोग जमकर इस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस का प्यार देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म वीकेंड पर कमाल दिखाएगी।
इन फिल्मों से बेहतर रहा पहले दिन का कलेक्शन
2025 की शुरुआत से ही एक से बढ़कर एक फिल्मों ने दस्तक दी। जिसमें कोई हिट रही तो कोई सुपरहिट रही वहीं कुछ फिल्मों को पछाड़कर पहला दिन ही सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ ने ओपनिंग डे कलेक्शन किया है। जिसमें शाहिद कपूर की ‘देवा’, जॉन अब्राहम की ‘द डिप्लोमैट’, सोनू सूद की ‘फतेह’ और कंगना रनौत स्टारर ‘इमरजेंसी’ शामिल हैं. सैकनिल्क के मुताबिक, ‘देवा’ ने पहले दिन 5.5 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि ‘द डिप्लोमैट’, ‘फतेह’ और ‘इमरजेंसी’ ने क्रमशः 4 करोड़ रुपये, 2.4 करोड़ रुपये और 2.5 करोड़ रुपये कमाए थे।





