back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अपनी बीमारी को लेकर सुमोना का बड़ा खुलासा, कहा :10 सालों से कर रही हूँ संघर्ष

‘द कपिल शर्मा शो’ फेम सुमोना चक्रवर्ती सोहल ने सोशल मीडिया पर खुद को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। सुमोना का कहना है कि वह 10 सालों से एंडोमेट्रियोसिस बीमारी से लड़ रही हैं। सुमोना ने लिखा-‘मैंने घर पर प्रॉपर एक्सरसाइज की। कई बार खुद को दोषी महसूस करती हूं क्योंकि बोरियत हो रही है। मैं बेरोजगार हो सकती हूं और फिर भी अपने परिवार और खुद को फीड करने में सक्षम हूं। कभी-कभी मैं दोषी महसूस करती हूं। खास तौर पर जब पीएमएस के कारण मैं खुद को लो फील करती हूं। मूड स्विंग्स ने मुझे अंदर से झकझोर कर रख दिया है। मैं कुछ ऐसा शेयर करना चाहती हूं जो इससे पहले मैंने कभी नहीं किया हो। मैं 2011 से एंडोमेट्रियोसिस बीमारी से जूझ रही हूं। कई सालों से स्टेज चौथी स्टेज में हूं। लॉकडाउन मेरे लिए इमोशनली काफी कठिन रहा है।आज मैंने काम किया और अच्छा लगा। सोचा अपनी फीलिंग शेयर कर दूं कि हर चमकती हुई चीज सोना नहीं होती है। हम सभी अपने जीवन में किसी न किसी चीज से संघर्ष कर रहे हैं। हम सभी को पास लड़ने के लिए अपनी लड़ाई है। हम नुकसान, दर्द, दुख, तनाव और घृणा से घिरे हुए हैं। मगर आपको प्यार, करुणा और काइंडनेस की जरूरत है। इस तरह के नोट को शेयर करना आसान नहीं था। यह मेरे कंफर्ट जोन से बाहर है। अगर इस पोस्ट से आपके चेहरे पर स्माइल आती है या फिर आप इससे आप प्रेरित होते हैं तो मेरा लिखना सही है।’ सुमोना के इस खुलासे ने हर किसी को चौका कर रख दिया है। वहीं सुमोना के इस पोस्ट पर उनके कई फैंस प्रतिक्रिया देते हुए उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। सुमोना चक्रवर्ती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक जाना -माना चेहरा है। उन्होंने टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले कई मशहूर धारावाहिकों में अभिनय किया है, जिसमें कसम से, कस्तूरी, सपनों से भरे नैना, बड़े अच्छे लगते हैं, ये है आशिकी, जमाई राजा आदि शामिल हैं। इसके अलावा वह कई कॉमेडी शो में भी नजर आ चुकी हैं। सुमोना ने टेलीविजन जगत के अलावा फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया है। वह आमिर खान अभिनीत फिल्म ‘मन’, रणवीर कपूर अभिनीत फिल्म ‘बर्फी’, सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘किक’ आदि कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सुरभि सिन्हा/कुसुम

Advertisementspot_img

Also Read:

Birthday Harshvardhan rane: 16 साल की उम्र में ही घर छोड़ दिए थे एक्टर, संघर्षभरी रही जिंदगी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन राणे 16 दिसंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अपने संघर्षपूर्ण करियर के बावजूद आज वह इंडस्ट्री के...
spot_img

Latest Stories

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵