नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । मशहूर भारतीय कॉमेडियन कपिल शर्मा लगातार हमलावरों के टारगेट पर है। कनाडा में स्थित उनके रेस्टोरेंट कैप्स कैफे पर दो बार गोलाबारी की घटना हो चुकी है। पहली वारदात 9 जुलाई को ओर दूसरी घटना 7 अगस्त को हुई। इन दोनों ही घटना में बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। लेकिन अब इस मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार, कॉमेडियन कपिल शर्मा का कनाडा में स्थित कैप्स कैफे (Caps Cafe) पर फायरिंग गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से करवाई गई है। सलमान खान से करीबी रखना और शो में खान का बुलाना कपिल शर्मा के लिए जान का खतरा बनाता जा रहा है।
इस लिए हुई कपिल के कैफे पर फायरिंग?
इस पूरे मामले में एक ऑडियो वायरल हो रहा है जहां पर लॉरेंस ग्रुप के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को धमकी देते हुए सुना जा रहा है। हैरी बॉक्सर ने दावा किया है कि कॉमेडियन ने सलमान को ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ सीजन 2 के पहले एपिसोड में बुलाया था। कपिल के शो में सलमान का बतौर गेस्ट बिश्नोई गैंग को पसंद नहीं आया। इसका बदला लेने के लिए उनकी तरफ से कपिल के कैफे पर गोलाबारी की गई। साथ ही, हैरी बॉक्सर ने ऑडियो में धमकी देते हुए कहा है- ‘जो सलमान के साथ काम करेगा वो मरेगा।’
कपिल और बॉलीवुड को धमकी’
ऑडियो में हैरी बॉक्सर ने कपिल के अलावा, पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को धमकी दी है। फिल्म जगत को धमकाते हुए हैरी बॉक्सर कहा कि – ”कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर पहले और अब फायरिंग इसलिए हुई है क्योंकि इसने सलमान खान को अपने शो बुलाया था, अगली बार जो भी डायेक्टर, प्रोड्यूसर, कलाकार होगा, इन सबको वार्निंग नहीं देंगे। अब सीधी गोली चलेगी छाती पर। ये मुंबई को वार्निंग है सभी कलाकारों-प्रोड्यूसरों को। हम मुंबई का माहौल खराब कर देंगे।”
अपनी मौत का जिम्मेदार खुद होगा
हैरी बॉक्सर ने आगे कहा कि, ”अगर सलमान के साथ किसी ने भी काम किया, तो हम किसी को भी नहीं छोड़ेंगे, हम उसको मार देंगे। चाहें हमें किसी भी हद तक जाना पड़े। अगर सलमान खान के साथ किसी ने काम किया तो वो खुद अपनी मौत का जिम्मेदार होगा।”
सलमान के क्यों पीछे पड़ा है लॉरेंस
कपिल शर्मा को मिली इस धमकी के बाद से इंडस्ट्री में दहशत का माहौल है। लॉरेंस बिश्नोई और सलमान की दुश्मनी सालों पुरानी है। काले हिरण के शिकार केस के बाद से लॉरेंस दबंग खान के पीछे पड़ा है। उसने कई दफा एक्टर पर हमला करने की कोशिश की है। लॉरेंस की डिमांड है कि सलमान काले हिरण के शिकार मामले को लेकर उसके समाज से माफी मांगे।
लॉरेंस गैंग की धमकी पर सलमान का रिएक्शन
वही, इस धमकी के बाद एक्टर अपने काम पर इसका फर्क नहीं पड़ने देते हैं। वर्कफ्रंट पर वो बैक टू बैक मूवीज में काम कर रहे हैं। इस बीच, एक्टर की सुरक्षा सख्त कर दी गई। वो बुलेटप्रूफ गाड़ी से ही चलते हैं। सलमान ने इन धमकियों पर एक इंटरव्यू में रिएक्ट करते हुए कहा था- ये सब भगवान, अल्लाह पर है। जितनी उम्र लिखी है, उतनी ही लिखी है।





