back to top
32.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Squid Game Season 2: एक बार फिर शुरू होगा जिंदगी और मौत का खेल, स्क्विड गेम 2 का ट्रेलर रिलीज

स्क्विड गेम एक कोरियन ड्रामा है जिसका पहला सीजन साल 2021 में आया था। वहीं, अब दूसरे सीज़न की अनाउंसमेंट भी हो गई है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘स्क्विड गेम’ हर किसी को बहुत पसंद आया अब लोग इसके दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं। इसलिए आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा क्योंकि दूसरे सीज़न की अनाउंसमेंट भी हो चुकी है। बता दें कि, ‘Squid Game Season 2’ को इसी साल रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा नेटफ्लिक्स में एक पोस्टर भी शेयर करके दूसरे सीज़न की जानकारी भी है। वहीं सीरीज का टीजर भी रिलीज किया गया है।

कैसा दिखाया गया है पोस्टर


पोस्टर में एक कॉफिन दिखाया गया है जिसकी तरफ से शख्स को घसीटकर ले जाया जा रहा है। इसके चारों तरफ खून के धब्बे नजर आ रहे हैं। स्क्विड गेम के पहले सीजन में पैसे के लिए गेम खेलने के बारे में दिखाया गया है। जो लोग गेम को पार करते-करते आगे बढ़ जाते हैं वह पैसे कमाते हैं और जो हार जाते हैं उन्हें जान से मार दिया जाता है। अंत में एक ऐसा शख्स होता है जो इस गेम को जीत जाता है। वेब सीरीज ‘स्क्विड गेम 2’ में जंग-जे, ली ब्युंग-हुन, वाई हा-जून और गोंग यू नजर आएंगे।

मजेदार है सीरीज का टीजर 


वेब सीरीज ‘स्क्विड गेम 2’ का 59 सेकेंड से का टीजर रिलीज किया गया है। टीचर की शुरुआत ली जंग जे के किरदार के बुरे सपने देखने से होती है। जब उनकी आंखें खुलती है और वह दरवाजा खोलते हैं तो बंदूक ताने और मास्क पहने हुए एक आदमी नजर आता है। टीजर में देख सकते हैं कि पैसों के लिए अगला गेम किस हद तक जाने वाला है। टीजर में ली जंग-जे के कैरक्टर का नंबर 456 नजर आ रहा है। 

बेहद मजेदार होगा दूसरा सीजन


सीरीज के सबसे दिलचस्प किरदार गि-हुन अपने सिग्नेचर ग्रीन ट्रैकसूट की कहानी के लिए बिल्कुल तैयार हैं। इस वेब सीरीज के मेकर ह्वांग डोंग-ह्युक ने बताया है कि गि-हुन के किरदार को काफी अलग दिखाया जाएगा। पहले सीरीज के मुताबिक दूसरा काफी इंटरेस्टिंग होने वाला है।

कब रिलीज होगा स्क्विड गेम का दूसरा सीजन


लोगों को कोरियन ड्रामा देखना बहुत पसंद है और वेब सीरीज ‘स्क्विड गेम’ लोगों को बेहद पसंद भी आई है। नेटफ्लिक्स ने ‘स्क्विड गेम’ पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, ‘अगले लेवल के लिए तैयार हैं? स्क्विड गेम सीजन 2 स्पेशल टीजर रिलीज हो गया है।’ स्क्विड गेम सीजन 2 को इसी साल 26 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा। इस अनाउंसमेंट को सुनने के बाद से ही फैंस सीरीज देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

अनिल कपूर के नए प्रोजेक्ट ‘सूबेदार’ का टीज़र हुआ आउट, सोशल मीडिया पर मचा उत्साह

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड लीजेंड अनिल कपूर की फिल्म ‘सूबेदार’ का टीजर रिलीज होते ही फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा हो गया है। फिल्म में अनिल...
spot_img

Latest Stories

Nora Fatehi की हॉटनेस ने ढाया कहर, साड़ी में एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इन...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵