back to top
28.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सोनम कपूर की गोद भराई में लगा सितारों का मेला, नजर आए कई बड़े स्टार्स

एक्ट्रेस सोनम कपूर एक बार फिर से मां बनने वाली हैं, इसकी जानकारी उन्होंने काफी दिन पहले शेयर की थीं अब उनकी गोद भराई भी हो गई है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के साथ दूसरे बच्चे का स्वागत करने की तैयारी कर रही हैं। बीते दिन मुंबई में सोनम कपूर की गोद भराई का फंक्शन रखा गया था जहां पर कई बड़े सेलेब्स को देखा गया।करीना कपूर खान, अनिल कपूर, अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, भूमि पेडनेकर और शबाना आज़मी जैसे सेलेब्स सबसे पहले वहां पहुंचे। सभी मेहमान पारंपरिक कपड़ों में नजर आए और सोनम को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।

सोनम कपूर की गोद भराई में सितारों का आगमन

सोनम कपूर की गोद भराई में कई बड़े सेलेब्स को देखा गया तो वहीं सोनम कपूर और उनके पति एक साथ नजर आए।अपनी गोदभराई सेरेमनी में सोनम कपूर बहुत प्यारी लग रही थीं।एक्ट्रेस ने इस सेरेमनी के लिए फ्लोरल प्रिंट वाली लाइम यलो कलर की साड़ी चुना। इसके साथ ही उन्होंने भारी नेकलेस भी करी किया था जिसमें वह काफी सुंदर नजर आ रही थीं।सोनम के चेहरे पर प्रेगनेंसी ग्लो भी साफ नजर आ रहा था।

अलग अंदाज में नजर आए अनिल कपूर

अनिल कपूर भी अलग अंदाज में इस फंक्शन में नजर आए आपको बता दे की कुछ दिन पहले उनकी वेब सीरीज का का प्रोमो सामने आया। इसके बाद उन्होंने उस सीरीज के लिए अपना लुक भी जारी किया जिसको लोगों ने काफी पसंद किया।इस सेरेमनी में पैप्स के सामने हाथ जोड़कर उनका धन्यवाद देते नजर आए. अनिल कपूर ने फ्लोरल प्रिंट वाला ब्लू कुर्ता पहना था।

सबसे हटके था करीना का लुक 

करीना कपूर खान जहां भी जाती हैं अपना एक अलग जलवा दिखाती हैं। उनके स्टाइल से लोग हैरान हो जाते हैं। बेबो का देसी लुक हमेशा ही गॉर्जियस होता है।एक्ट्रेस ने नीले रंग का कुर्ता और सफेद सलवार पहना। उनका सिंपल लुक दिल चुरा रहा था।

अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर भी आए नजर

इस खास मौके पर अंशुला कपूर भी सेरेमनी में देसी लुक में पहुंचीं उनका लुक बड़ा ही रॉयल लग रहा था। वहीं उनके भाई अर्जुन कपूर में ऑरेंज कलर का कुर्ता पहना हुआ था जिसमें वह काफी स्मार्ट नजर आ रहे थे।

ये खास मेहमानों भी आए नजर

इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे भी नजर आईं। बाद में अनुपम खेर, मसाबा गुप्ता, कुणाल रावल और संजय कपूर समेत कई और नामचीन हस्तियां भी सोनम के घर पहुंचीं और इस खुशी के पल का हिस्सा बनीं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Madhyamgram सीट पर किसका रहेगा कब्जा? TMC vs BJP में कड़ी टक्कर के आसार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

KKR vs LSG: Eden Gardens में रन बरसेंगे या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल? जानें मैच प्रीव्यू

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में KKR vs LSG...

Allu Arjun की फिल्म Raaka के पोस्टर पर Shah Rukh Khan ने किया रिएक्ट, जानिए क्या कहा?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के...

Share Market Today: हफ्ते के चौथे दिन भारतीय शेयर बाजार लाल, तेजी पर लगा ब्रेक; Sensex टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 9...

Assembly Election 2026: वोटर लिस्ट में नाम नहीं? जानिए क्या करें और कैसे डालें वोट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Assembly Elections 2026 के दौरान अक्सर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵