नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने अपनी शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इस दौरान उन्होंने नेगेटिव कमेंट्स से बचने के लिए कमेंट सेक्शन को बंद कर दिया है लेकिन इसके बावजूद भी सोनाक्षी को ट्रोल किया जा रहा है। बता दें कि, सोनाक्षी ने पहली बार शादी के बाद अपना रिएक्शन दिया है। अभिनेत्री ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें प्यार को ‘यूनिवर्सल रिलीजन’ बताया गया है।
1719394428426-Sonakshi-Sinha-12-2024-06-e148274d182cc13545b4e03c75bd0c18.webp
पोस्ट पर सोनाक्षी का रिएक्शन
सोशल मीडिया पर एक ग्राफिक आर्टिस्ट प्रसाद भट्ट ने सोनाक्षी और जहीर इकबाल की कार्टून टाइप एक तस्वीर शेयर की है। आर्टिस्ट के इस पोस्ट पर एक्ट्रेस ने अपना रिएक्शन दिया है। प्रकाश भट्ट ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, ‘प्यार यूनिवर्सल रिलीजन है। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को खुशनुमा जिंदगी के लिए बहुत-बहुत बधाई।’ सोनाक्षी सिन्हा ने प्रकाश के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, “सच्चे शब्द यह बहुत खूबसूरत है धन्यवाद।”
शत्रुघ्न सिन्हा ने भी ट्रोलर्स को दिया था करारा जवाब
सोनाक्षी और जहीर इकबाल की शादी के बाद से ही एक्ट्रेस को बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि, शादी के बाद सोनाक्षी के इस रिएक्शन को ट्रोलर्स को जवाब माना जा रहा है। इससे पहले सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी सोनाक्षी की शादी का विरोध करने वालों और इस शादी को ‘लव जिहाद’ का नाम देने वालों को करारा जवाब दिया था।
बेटी की शादी के समर्थन में ट्रोलर्स को दिया जवाब
शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी सोनाक्षी की शादी का विरोध करने वाले लोगों को लेकर कहा था, ‘आनंद बख्शी साहब ने ऐसे प्रोफेशनल प्रोटेस्टर्स को लेकर कुछ लिखा है कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना’ इसमें मैं कुछ ऐड करना चाहूंगा। कहने वाले अगर बेकार बैठे हैं बेरोजगार हों तो उनके लिए कहना ही काम बन जाता है।
रिसेप्शन में शामिल हुआ परिवार और बॉलीवुड सेलेब्स
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल में 23 जून 2024 को शादी की थी। दोनों कपल ने पहले कोर्ट मैरिज की इसके बाद मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन रखा। इस दौरान दोस्त और परिवार वालों के अलावा बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे मौजूद रहे।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव





