नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा के 80 के दशक के अभिनेता संजय खान और एक्ट्रेस जीनत अमान का रिश्ता हमेशा चर्चा में रहा है। हालांकि, संजय खान की शादी शादी जरीन कटरक के साथ हुई थी। संजय खान और जीनत का रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक नहीं चला था क्योंकि ऐसी अफवाह उड़ रही थी कि संजय खान ने उनके साथ मारपीट की थी। अब इस मामले को लेकर बेटे जायद खान ने खुलासा किया है।
पिता के अफेयर पर बोले जायद खान
एक इंटरव्यू के दौरान जायद खान से उनके पिता के अफेयर के बारे में सवाल पूछा गया। इसके बाद जायद ने जवाब दिया कि उनके पिता अकेले नहीं थे जिनका अफेयर रहा हो। 1970 और 1980 के समय में पूरी इंडस्ट्री इस दौर से गुजर चुकी है। एक्टर ने कहा यह सिर्फ मेरे पिता के साथ नहीं था बल्कि सभी अभिनेताओं के साथ ऐसा ही रहा है।
मारपीट का लगा था आरोप
संजय खान पर यह आरोप लगा था कि उन्होंने ताज होटल में जीनत अमान के साथ मारपीट की थी। इसके बाद उनकी आंखों में चोट भी आई थी। हालांकि, इस घटना के बारे में अभिनेत्री ने खुलकर सामने से कुछ नहीं कहा था। संजय सिंह ने इस मामले में ज्यादा बात ना करते हुए इसे पीआर हमला बताया था।
जीनत अमान ने संजय खान पर लगाया था आरोप
जीनत अमान और संजय खान रिलेशनशिप में थे। उस दौरान ऐसी अफवाहें उड़ रही थी कि संजय खान के हमला करने पर जीनत की आंखों में चोट लगी थी। इसके बाद जीनत ने खुद संजय खान पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया था। जीनत अमान और संजय खान को फिल्म ‘अब्दुल्ला’ के दौरान एक दूसरे से प्यार हुआ था। कपल ने राजस्थान के जैसलमेर में शादी की थी। हालांकि, दोनों की शादी लंबे समय तक नहीं चल पाई और 1 साल के अंदर टूट गई।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव




