back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Son Of Sardaar 2 : ‘सन ऑफ सरदार-2’ की स्क्रीनिंग में पहुंचे कई सेलेब्‍स, हॉट लुक में दिखीं तमन्ना और नुसरत

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और एक्‍ट्रेस मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ ('Son of Sardaar 2') की आज यानी 1 अगस्त को सिनेमाघरों में धमाकेदार एंट्री हो गई है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और एक्‍ट्रेस मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ (‘Son of Sardaar 2’) की आज यानी 1 अगस्त को सिनेमाघरों में धमाकेदार एंट्री कर ली है। यानी फिल्‍म सन ऑफ सरदार-2 एक अगस्‍त को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म की रिलीज से पहले मुंबई में एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। जिसमें फिल्‍म के कास्‍ट से लेकर बॉलीवुड इंडस्‍ट्री के कई सितारों का एक साथ देखा गया है। फिल्‍म की स्क्रीनिंग में कई सेलेब्‍स ने शिरकत की है। 

रेड ड्रेस में नजर आईं नुसरत और तमन्ना

अजय देवगन की फिल्‍म सन ऑफ सरदार-2 आज 1 अगस्‍त को रिलीज हो गई है। फिल्‍म की स्क्रीनिंग में अभिनेत्री नुसरत भरूचा ओर तमन्ना भाटिया ने सभी का अपनी और ध्‍यान खींचा। अभिनेत्र नुसरत ने एक रेड ड्रेस में फिल्‍म की स्क्रीनिंग में पहुंचीं। जबकि, तमन्ना भाटिया रेड टॉप और पैंट में काफी स्टाइलिश अंदाज में शिरकत करती नजर आई। 

इस दौरान, अभिनेत्री मौनी रॉय भी ‘सन ऑफ सरदार 2’ की स्क्रीनिंग के इस आयोजन में पहुंची। इस दौरान मौनी ने कैमरे के सामने पोज देते हुए मृणाल के लिए हैप्पी बर्थडे टू यू सॉन्ग भी गाया। इस बीच, अभिनेता चंकी पांडे ने ब्लैक पैंड और ब्लैक शर्ट में इवेंट में एंट्री किए। उन्‍हें कैमरे के सामने पोज देते दिखा गया। 

अपनी फैमिली के साथ पहुंचे रवि किशन

बाकी सेलेब्‍स के अलावा, इस दौरान फिल्म की कास्ट भी स्क्रीनिंग के इस इवेंट में नजर आई। इसमें अभिनेता रवि किशन अपनी पूरी फैमिली के साथ इवेंट में शामिल हुए। जबकि बिंदू दारा सिंह भी इस दौरान फिल्म की बाकी कास्ट के साथ नजर आए। उन्होंने फिल्म का सिग्नेचर स्टेप भी कैमरा के सामने करके दिखाया।

फिल्म की पूरी कास्ट ने की मस्ती

इस बीच, फिल्म के सभी कास्ट भी स्क्रीनिंग में पहुंच कर इस इवेंट को शानदार बनाया। इनमें कुब्रा सैत और दीपक डोबरियाल भी नजर आए। इस दौरान कैमरे के सामने पोज देते हुए मृणाल ने फिल्म का मशहूर डायलॉग ‘पाजी कभी हंस भी लिया करो’, पैपराजी को बोला। जिस पर सभी ठहाके लगाने लगे।

स्क्रीनिंग में पहुंची लीड एक्‍ट्रेस मृणाल ठाकुर 

फिल्‍म सन ऑफ सरदार 2 में मुख्‍य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने भी शिरकत की। फिल्‍म की स्क्रीनिंग के लिए अन्‍य कई सितारों का जमावाड़ा देखा गया। इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर स्क्रीनिंग में पहुंच। इस दौरान, मृणाल ने कैमरे के सामने अलग-अलग पोज दिए। मृणाल वन पीस फ्लॉरल ड्रेस में पहुंचीं।

Advertisementspot_img

Also Read:

एक आंख पर पट्टी, खतरनाक अंदाज़ में एंट्री! जब अजय देवगन ने विलेन बनकर इस फिल्म में मचाया था तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन ने अपने 35 साल के करियर में न सिर्फ हीरो के रूप में बल्कि विलेन...
spot_img

Latest Stories

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...