back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Sohail Khan Birthday: शादी के लिए घर से भागे थे एक्टर, जानें उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें

अभिनेता सोहेल खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 1997 में फिल्म औजार से अभिनय की शुरुआत करने वाले सोहेल ने निर्देशन और प्रोडक्शन में भी काम किया।

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड अभिनेता सोहेल खान का आज जन्‍मदिन है। 20 दिसंबर 1970 को मुंबई में जन्‍मे सलीम खान के बेटे और सलमान खान के छोटे भाई सोहेल ने अभिनय के साथ-साथ निर्देशन और प्रोडक्शन में भी अपनी पहचान बनाई है। सोहेल ने बॉलीवुड में साल 1997 में फिल्म औजार से कदम रखा, जिसमें उनके बड़े भाई सलमान खान और संजय कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई। इसके बाद उन्होंने सलमान और अरबाज खान के साथ मिलकर प्यार किया तो डरना क्या का निर्देशन किया।

2002 में उन्होंने फिल्म ‘मेने दिल तुझको दिया’ से न सिर्फ अभिनय किया, बल्कि कहानी, निर्देशन और प्रोडक्शन भी संभाला। हालांकि यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। उनकी पहली बड़ी हिट फिल्म मैंने प्यार क्यों किया रही, जिसमें सलमान खान, कैटरीना कैफ और सुष्मिता सेन मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद सोहेल ने पार्टनर और आर्यन जैसी फिल्में बनाई। उनकी आखिरी फिल्म ट्यूबलाइट साल 2017 में रिलीज हुई।

व्यक्तिगत जिंदगी: सीमा से पहली नजर में प्यार

सोहेल खान की निजी जिंदगी भी लोगों के लिए हमेशा दिलचस्प रही। उनकी पत्नी का नाम सीमा है। सीमा मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं, लेकिन अपने करियर के लिए मुंबई आईं थीं। मुंबई में ही सोहेल और सीमा की मुलाकात हुई, और सोहेल को पहली नजर में ही प्यार हो गया। जल्द ही दोनों ने डेटिंग शुरू की।

घर से भागकर की शादी

कुछ समय बाद दोनों ने अपने रिश्ते को शादी के रूप में बदलने का निर्णय लिया, लेकिन सीमा के परिवार को यह मंजूर नहीं था। तब सोहेल और सीमा ने साहसिक कदम उठाया। जिस दिन सोहेल की फिल्म प्यार किया तो डरना क्या रिलीज हुई, उसी दिन दोनों घर से भागकर आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। बाद में परिवार ने भी उनके रिश्ते को स्वीकार कर लिया। इस जोड़े के दो बेटे हैं निर्वाण और योहान। बता दें कि उनका छोटा बेटा योहान सरोगेसी के जरिए हुआ।

Advertisementspot_img

Also Read:

Birthday Special: पत्नी की आखिरी इच्छा पूरी नहीं कर पाए तो रो पड़े थे नीतीश कुमार, जन्मदिन पर जानिए उनकी जिंदगी के अनसुने किस्से

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। सूबे की राजनीति में कई बड़े चेहरे रहे हैं,...
spot_img

Latest Stories