back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

स्मृति ईरानी ने टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के शुरुआती दिनों को किया याद, बोलीं- किसी के पास न घर…

स्मृति ने फिर से एक्टिंग में वापसी पर एक्साइटमेंट शो को किया याद जिसपर विस्तार से अपने पॉलिटिकल करियर से ब्रेक, डेली सोप में वापसी पर की एक्सक्लुसिव बातचीत जाने क्या कहा।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस-पॉलिटिशियन स्मृति ईरानी इन दिनों खूब चर्चा में हैं, क्योंकि, 25 साल बाद फिर से क्योंकि सास भी कभी बहू थी शो के दूसरे पार्ट से तुलसी विरानी के किरदार में वापसी कर रही है। अब एक बार फिर उनके सभी फैंस उन्हें टीवी स्क्रीन पर एक्टिंग करते देखेंगे वहीं स्मृति ने भी फिर से एक्टिंग में वापसी पर एक्साइटमेंट को लेकर खुलकर बातचीत की है जहां उन्होनें अपने करियर में टीवी शोप से लेकर राजनीति को लेकर बातचीत की है। आइए जानते है क्या कहा?

स्मृति ईरानी ने अपने शो में 25 साल बाद वापसी पर की बात

बता दे, क्योंकि सास भी कभी बहू थी शो जो साल 2000 के समय घर-घर में चर्चां का शो बन गया था जहां हर घर में बस तुलसी विरानी की ही बातचीत हुआ करती थी। एक बार फिर ये शो लोगों के बीच में चर्चां का विषय बन गया है जहां एक्ट्रेस से पॉलिटिशियन बनी स्मृति ईरानी ने अपने शो में 25 साल बाद वापसी को लेकर एक फेमस न्यूज चैनल से खुलकर बातचीत की है। 

उस जमाने में इस सीरियल ने क्रांति ला दी थी। 

एक्ट्रेस-पॉलिटिशियन स्मृति ईरानी 25 साल बाद फिर से क्योंकि सास भी कभी बहू थी शो के दूसरे पार्ट से तुलसी विरानी के किरदार में वापसी कर रही हैं। जिसका सभी फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थें। स्मृति को टीवी स्क्रीन पर एक्टिंग करते देखनां उनके चाहनेवालों के लिए बेहद एक्साइटिंग खबर है। अब वहीं इस शो में वापसी को लेकर स्मृति ने भी फिर से एक्टिंग में वापसी पर बातचीत की जहां उन्होनें अपने जीरो सें आज हीरोइन बनने पर बातचीत की । क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीरियल के पुराने दिनों को याद करते हुए स्मृति ने कहा, ये वो सीरियल है जहां से शो की टीम का पूरा आर्थिक सफर यहीं से शुरू हुआ था। कैसे उस जमाने में इस सीरियल ने क्रांति ला दी थी। 

क्योंकि… ने शुरू किया था नया चलन

एक समय था जब साल 2014 में स्मृति ने एक्टिंग छोड़कर पॉलिटिक्स में कदम रखा तब अक्सर उनकी वापसी की मांग को लेकर चर्चां चलती रहती थी। वहीं अब 2025 में फिर से स्मृति पॉलिटिक्स से दूर होकर एक्टिंग में वापस जा रही हैं। स्मृति ने बताया, इन 25 सालों में टेलीविजन बहुत बदला मैं अगर इस मीडिया के सफर के साथ ही याद करूं तो, करीब 8 साल मैं तुलसी की भूमिका में रही हूं। इन सालों में मैं इस मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर आई जिससे हम दोनों ने ही टेलीविजन को परिभाषित किया उस जमाने में कोई टेलीविजन इतना नहीं देखता था। उस जमाने में महिलाएं टेलीविजन सीरीज प्रोड्यूस करें ऐसी कोई बात ही नही थी। 

इस शो से ही सभी ने सफलता हासिल की। 

उस जमाने में एक महिला एक्टर पूरा सूत्रधार बने एक केंद्र बिंदु बने वो भी चलन नहीं था, और इन सभी चीजों को एक लैंडमार्क की तरह स्थापित करना अपने आप में अनूठा अध्याय था। स्मृति ने कहा मुझे आज भी याद है कि, जब हमने इस शो की शुरुआत की थी, हम लगभग 120 या 150 के करीब लोग थे। तब के समय किसी के पास अपना घर नहीं था। किसी के पास अपनी गाड़ी नहीं थी। हम सबने अपने जीवन की आर्थिक शुरुआत या कह लो पूरी टीम का इसी शो से पहला पायदान रखा। पूरी टीम ने जमीनी स्तर से शुरू किया सफर। जब लोग हमें देखते है पर्दे पर तो उन्हें इस बात का एहसास नहीं होता कि,इससे कितने लोगों के घर का चूल्हा जलता है। इस शो ने भारतीय टेलीविजन को एक नई दिशादी। इस पर काम करने वाले कई लोगों की सफलता की नींव रखी। एकता कपूर की तारीफ करते हुए स्मृति ने कहा, इसी शो के दौरान मेरे दोनों बच्चें भी हुए कैसे एकता ने महिलाओं की बराबर वेतन जैसी बातें लागू कर दी थीं। उस शो के दौरान सेट और अस्पताल के बीच की दूरी भी नापी गई थी ताकि अगर कुछ हो तो फौरन मदद मिल सके। 

आगामी शो 29 जुलाई से 

उस समय साल 2000 से 2008 तक हमारी टीम ने टेलीविज़न को बिल्कुल नए तरीके से परिभाषित किया, उस समय, रात 10:30 बजे कोई भी टीवी नहीं देखता था। और इन सभी चीज़ों को स्थापित करना अपने आप में एक मील का पत्थर था, हमारे जीवन का एक अनूठा अध्याय। अब वहीं नए प्रोमो में तुलसी आज की तेज़ी से बदलती दुनिया में संस्कारों की प्रासंगिकता के बारे में बात करती हुई दिखाई दे रही हैं। जहां कैप्शन में लिखा है, बदलते वक्त में एक नए नजरिए के साथ लौट रही तुलसी! उनके इस नए सफर में जुड़ने के लिए क्या आप हैं तैयार। अब वही ये आगामी शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी2 आप 29 जुलाई से देख सकेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

Krystle Dsouza Birthday: टीवी से घर-घर फेमस, आइटम सॉन्ग ने बनाया सुपरस्टार क्रिस्टल डिसूजा का धमाकेदार सफर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में कई सितारे ऐसे हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी शोज से की और बाद में...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...