नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क । बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन, अर्जुन कपूर इस समय फिल्म ‘नो एंट्री’ को लेकर सुर्खियों में है। अब इस फिल्म का सीक्वल बनेगा। पिछले कई दिनों से फिल्म में पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ का नाम भी जुड़ गया। लेकिन अब सिंगर को लेकर एक बड़ी एक खबर सामने आई है। एक्टर ने फिल्म ‘नो एंट्री’ के सीक्वल से अलग होने का फैसला किया है। एक्टर दिलजीत दोसांझ इस प्रोजेक्ट से बाहर हो गए है।
डायरेक्टर अनीस बज्मी के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म ‘नो एंट्री’ से सिंगर दिलजीत दोसांझ अपने आप को अलग कर दिया है। मेकर्स से क्रिएटिव मतभेद के कारण उन्होंने क्विट करने का फैसला लिया है। मार्च 2024 में ऐलान हुआ था कि दिलजीत, वरुण धवन और अर्जुन कपूर के साथ अहम रोल में नजर आएंगे।
दिलजीत ने छोड़ी ‘नो एंट्री 2’
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर दिलजीत दोसांझ ने ‘नो एंट्री 2’ से बाहर हो गए है। सूत्र का कहना है कि वह इस प्रोजेक्ट को लेकर और एक्टर वरुण-अर्जुन के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित और खुश थे, लेकिन फिल्म के क्रिएटिव आइडिया को लेकर तालमेल नहीं बैठा पाए रहे। इसलिए क्रिएटिव मतभेद होने के चलते उन्होंने इस प्रोजक्ट से अलग होने का फैसला किया है।
फिल्म छोड़ने का कारण
एक रिपोर्ट के अनुसार, सिंगर दिलजीत और फिल्म की टीम के बीच स्क्रिप्ट को लेकर कई समय से संवाद चल रहा था, लेकिन वो फिल्म के कंटेंट से खुश नहीं थे। रिपोर्ट के मुताबिक, वह चाहते है कि उनका किरदार दमदार हो और स्क्रिप्ट में गहराई हो। जब ऐसा नहीं हो सका, तो उन्होंने फिल्म में काम करने से मना कर दिया।
‘बॉर्डर 2’ में साथ नजर आएंगे वरुण-दिलजीत
फैंस के लिए दिलचस्प बात ये है कि, भले ही ‘नो एंट्री 2’ में दिलजीत और वरुण साथ नजर नहीं आएंगे, लेकिन इस समय दोनों एक्टर सनी देओल के साथ ‘बॉर्डर 2’ में काम को लेक व्यस्त है। इस फिल्म को लेकर भी दर्शकों में काफी उत्साह है और कहा जा रहा है कि यह वॉर ड्रामा बड़े लेवल पर बनाई जा रही है।




