back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिलजीत दोसांझ ने अपने गुवाहाटी कॉन्सर्ट को पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को किया समर्पित, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ ने अपने हाल ही हुए गुवाहाटी कॉन्सर्ट को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को किया समर्पित। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर युवाओ को भी दिया खास संदेश।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ का भारत में ज़ोरदार चल रहा दिल-लुमिनाती टूर। और यहीं उनके कॉन्सर्ट की बात करें तो हाल ही में अपनें गुवाहाटी कॉन्सर्ट को गायक ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को समर्पित कर शो के दौरान प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। दिलजीत के इस श्रद्धांजलि से प्रशंसक इतने प्रभावित हुए कि हर जगह हर मुहं पर बस दिलजीत की भावभीनी श्रद्धांजलि ही सुर्खियाँ बटोर रही है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की लंबी बीमारी के बाद 26 दिसंबर को निधन के बाद उनका परिवार ही नहीं बल्कि पूरा देश गमगीन हो गया। आए रविवार को हुए कॉन्सर्ट पर गायक दिलजीत ने भी अपने गायिकी से PM को भावभीनी श्रद्धांजलि दी । 

डॉ. मनमोहन सिंह जी को समर्पित है दिल-लुमिनाती टूर वर्ष 2024



और उन्होनें दिवंगत PM के प्रशंसा में उन्हें एक सरल और शालीन व्यक्ति से संबोधित करते हुए युवाओं को भी उनके पदचिन्हों को आत्मसात करने की अपील की। सिंगर ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा,आज का कॉन्सर्ट डॉ. मनमोहन सिंह जी को समर्पित है दिल-लुमिनाती टूर वर्ष 2024। 

हज़ारों जवाबों से अच्छी है मेरी खामोशी



इस वीडियो में दिलजीत ने दिवंगत पीएम को एक दोहा समर्पित करते हुए कहा, हज़ारों जवाबों से अच्छी है मेरी खामोशी, ना जाने कितने सवालों की आबरू रखे मेरी चुप्पी हजारों जवाबों से बेहतर है, मुझे नहीं पता कितने प्रश्नों का सम्मान करना हैं। 

सिंगर ने पीएम के जीवन को लेकर कहा

सिंगर ने पीएम के जीवन की यात्रा को लेकर कहा, कि तो उन्होनें इतना सादा जीवन जिया कि अगर उनको कभी किसी ने बुरा भी बोला, तो उन्होनें कभी पलटकर उल्टा जवाब नहीं दिया। हालांकी राजनीति में ये सबसे कठि‍न काम है। वहीं सिंगर ने युवाओं संदेश देते हुए कहा, कि आज के युवाओ को अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, फिर चाहें लोग हमारे बारे में बुरा बोलें ही क्यों न बोले, हमें यह कंठसथ कर लेना चाहिए कि जो हमारे बारे में बुरा भी बोल रहा है, वह भी भगवान का ही अवतार है। आपकी परीक्षा इस बात पर होती है कि आप इस पर कैसी प्रतिक्रिया देते हो। 

इसपर सिंगर दिलजीत के एक फैंन्स ने लिखा, भारत का इतिहास समकालीन मीडिया की तुलना में उनके प्रति अधिक दयालु होगा,” वहीं एक अन्य ने लिखा, “एक किंवदंती दूसरे किंवदंती को श्रद्धांजलि दे रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

गुवाहाटी में कांग्रेस पर जमकर गरजे PM मोदी, कहा- कांग्रेस देश की रक्षा नहीं कर सकती, मोदी से बौखलाई हुई है

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने असम के गुवाहाटी में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में किसका चला जादू, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित...

Kerala Assembly Election 2026: केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD, तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Tejashwi Yadav ने आगामी केरल विधानसभा...