back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

श्रद्धा कपूर ने सेट पर पैर में चोट लगने के बाद दिया हेल्थ अपडेट, बोलीं थोड़ा रेस्ट करना है…

श्रद्धा कपूर को फिल्म 'ईथा' की लावणी डांस शूटिंग के दौरान मांसपेशी में चोट लगी, जिससे शूटिंग रोकनी पड़ी, चोट के बावजूद उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस को भरोसा दिया कि, शूटिंग फिर से शुरू करेंगी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अपनी आगामी फिल्म ‘ईथा’ (Eetha) की शूटिंग के दौरान घायल हुईं अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने आखिरकार अपने फैंस को अपनी सेहत की जानकारी दे दी है। सोशल मीडिया पर एक सवाल-जवाब (AMA) सेशन के दौरान श्रद्धा ने बताया कि उन्हें मांसपेशी में गंभीर चोट (Muscle Tear) लगी है। हालांकि, अपने चुलबुले अंदाज में उन्होंने जल्द ठीक होने का भरोसा दिया।श्रद्धा के फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं, क्योंकि चोट के चलते फिल्म की शूटिंग को फिलहाल रोकना पड़ा है।

‘टर्मिनेटर’ बनकर घूम रही हैं श्रद्धा

चोट लगने की खबर 22 नवंबर को सामने आई थी। फैंस के पूछने पर, श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उनका पैर प्लास्टर में लिपटा हुआ दिख रहा है। टर्मिनेटर की तरह घूम रही हूं। मसल्स टीयर (Muscle Tear) है। ठीक हो जाएगा। बस थोड़ा रेस्ट करना है, लेकिन मैं बिल्कुल ठीक हो जाऊंगी।

 लावणी डांस सीक्वेंस में हुआ हादसा

सूत्रों के मुताबिक, श्रद्धा को यह चोट ‘ईथा’ फिल्म के एक महत्वपूर्ण लावणी डांस सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान लगी।इस गाने में श्रद्धा को अजय-अतुल द्वारा कंपोज किए गए संगीत पर एक तेज गति वाला लावणी डांस परफॉर्म करना था। इस सीक्वेंस के दौरान, श्रद्धा ने गलती से सारा वजन अपने बाएं पैर पर डाल दिया, जिससे उनका संतुलन बिगड़ा और उन्हें मांसपेशी में चोट (Muscle Tear) आ गई। एक रिपोर्ट के अनुसार, श्रद्धा ने इस किरदार के लिए खुद पर काफी काम किया है, जिसमें 15 किलो से ज्यादा वजन बढ़ाना भी शामिल था। यह चोट उस मेहनत के बीच आई है।

 

राहुल मोदी की ‘ईथा’ पर कर रही हैं काम

चोट के बावजूद, श्रद्धा ने अपनी आगामी फिल्मों के बारे में बात की।उन्होंने पुष्टि की कि वह अभी अपने बॉयफ्रेंड और फिल्ममेकर राहुल मोदी की फिल्म ‘ईथा’ पर काम कर रही हैं।

श्रद्धा ने बताया, यह फिल्म स्टार्ट-अप्स की दुनिया और हसल कल्चर पर आधारित है। यह मेरे लिए एक नए तरह का और चुनौतीपूर्ण रोल है। मैं अब जानबूझकर ऐसे रोल चुन रही हूँ, जहाँ मुझे एक्टर के तौर पर चुनौती मिले और मैं एक सक्रिय किरदार निभाऊँ। इसके अलावा, श्रद्धा कपूर ने हाल ही में एनिमेटेड फिल्म ‘जूटोपिया 2’ के हिंदी संस्करण में जुडी हॉप्स के किरदार को अपनी आवाज दी है, जो 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Advertisementspot_img

Also Read:

जब सितारों ने छोड़ दी फीस, जानिए उन हिट फिल्मों के बारे में

नई दिल्ली/रफ्तार डेेेस्क। बॉलीवुड की कई फिल्मों ने न सिर्फ दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ी, बल्कि अपने लीड एक्टर्स के समर्पण की कहानी...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...