back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केजीएफ 2 की स्क्रीनिंग के दौरान शूटआउट, कर्नाटक पुलिस ने बदमाश को पकड़ने के लिए टीमें बनाईं

हावेरी, (कर्नाटक) 21 अप्रैल (आईएएनएस)। कर्नाटक पुलिस ने ब्लॉकबस्टर फिल्म केजीएफ : चैप्टर 2 देखने के दौरान थिएटर में फायरिंग करने वाले एक बदमाश को पकड़ने के लिए गुरुवार को दो विशेष टीमों का गठन किया है। मंगलवार को हुई इस घटना में मुगली गांव निवासी वसंत कुमार शिवपुरा गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें हुबली के केआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद फिल्म के शो रद्द कर दिए गए हैं। पुलिस के मुताबिक वसंत कुमार अपने चार दोस्तों के साथ केजीएफ चैप्टर 2 देखने आया था। वहीं आरोपी का पीड़ित वसंत के साथ सीट पर पैर रखने को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि बदमाश ने रिवॉल्वर से उस पर तीन गोलियां मार दी। उसे पेट और जांघ में दो गोलियां लगी थीं। दर्शक इस घटना से स्तब्ध हो गए और अपनी जान के डर से थिएटर से बाहर भाग गए। राजश्री थिएटर के मालिक विक्रम देसाई ने बताया कि उन्होंने दर्शकों को गुटखा चबाने, थिएटर के अंदर सिगरेट पीने के लिए झगड़ते हुए देखा था और लोगों का नशे की हालत में झगड़ा भी होता देखा गया है लेकिन उन्होंने कहा, मैंने ऐसे लोगों को नहीं देखा है जो गोलीबारी के रूप में मनोरंजन के लिए इस तरह के कृत्यों में लिप्त हैं। हावेरी जिले के एसपी हनुमंतराय ने बताया कि बदमाश की उम्र 25 से 30 वर्ष है। टीमें इनपुट जुटा रही हैं और जल्द ही आरोपी और उसके साथियों को सुरक्षित कर लेंगी। आगे की जांच जारी है। –आईएएनएस एसकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵