मुंबई, 17 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा अपनी आने वाली फिल्म निकम्मा के ट्रेलर लॉन्च पर भावुक हुई। दरअसल 14 साल बाद थिएटर और फिल्मों में अपनी वापसी का जश्न मनाने के लिए शिल्पा जैसे ही कार्यक्रम में पहुंचीं, उनकी मां का एक विशेष संदेश बड़े पर्दे पर प्रसारित किया गया। अपनी मां के वीडियो संदेश को देखकर शिल्पा की आंखें नम हो गईं और वो अभिभूत हो गईं। अभिनेत्री ने फिल्म के निर्देशक सब्बीर खान को उनका वनवास तोड़ने के लिए आभार भी व्यक्त किया। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर बोलते हुए उन्होंने मीडिया से कहा- स्क्रिप्ट इतनी मनमोहक थी कि इसने मुझे कुछ अच्छा करने के प्रयास के लिए अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकाला। लंबे समय से फिल्मों से संपर्क से बाहर होने के कारण मैं ऐसा महसूस करने लगी थी जैसे मूजमे जंग लग रही हो, लेकिन निर्देशक ने मुझे आश्वस्त किया कि वह मुझसे एक गजब का प्रदर्शन निकालेंगे। शिल्पा ने गुगली फेकते हुए अपने प्रशंसकों से फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों में नहीं जाने के लिए कहा, यदि आप इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी कुंद्रा को देखने जा रहे हैं, तो कृपया सिनेमाघरों में न आएं। वह एक नाटकीय विराम के बाद कहती है- इसके बजाय, मेरे चरित्र अवनि और मेरे प्रदर्शन के लिए जाओ। एक कलाकार को आप जो सबसे अच्छी तारीफ दे सकते हैं, वो है उसके काम को प्यार देना। –आईएएनएस पीजेएस/एएनएम




