नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड स्टार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच तलाक की अफवाह बीते दिनों आग की तरह फैल चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि सुनीता ने छह महीने पहले गोविंदा को तलाक का नोटिस भेजा था। हालांकि अब अभिनेता के वकील ने स्पष्ट किया है कि दोनों की बीच सुलह हो गई है। इन्हीं अटकलों के बीच हाल ही में सुनीता का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वो गोविंदा के साथ क्यों नहीं रहती हैं।
सुनीता ने पर्सनल लाइफ को लेकर किया ये खुलासा
गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच तलाक की खबर जैसे ही चर्चा में आई तो हर कोई सन्न रह गया, क्योंकि यह कपल हमेशा एक-दूसरे के साथ खुश नजर आता है। फैंस को तब तगड़ा झटका लगा था, जब गोविंदा के वकील ने बताया था कि सुनीता ने 6 महीने पहले एक्टर को तलाक का नोटिस भेजा था। लेकिन बाद में दोनों के बीच सबकुछ ठीक होने की बात भी कही। इसी बीच सुनीता का एक पुराना इंटरव्यू भी सामने था, जिसमें उन्होंने कहा था कि वो और बच्चे पति गोविंदा से अलग दूसरे घर में रहते हैं। इसके बाद अब एक और वीडियो चर्चा में हैं, जिसमें सुनीता कह रही हैं कि उन्हें कोई भी गोविंदा से अलग नहीं कर सकता। इसके साथ ही उन्होंने यह क्लियर किया है कि गोविंदा से अलग रहने की वजह क्या है।
घर पर आते थे पार्टी के कार्यकर्ता
सुनीता ने वीडियो में कहा कि ‘हम अलग रहते हैं, इसके पीछे का कारण गोविंदा का राजनीति में शामिल होना था। क्योंकि तब मेरी बेटी जवान हो रही थी, तो सारे कार्यकर्ता घर पर आते थे। अब जवान बेटी है, हम शॉर्ट्स पहन के घर में घूमते हैं। तो इसलिए हमने सामने ऑफिस ले लिया था। मुझे और गोविंदा को इस दुनिया में अगर कोई अलग नहीं कर सकता है।
1987 में हुई थी गोविंदा-सुनीता की शादी
बताते चलें कि गोविंदा और सुनीता ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद मार्च 1987 में शादी कर ली थी। इन दोनों के दो बच्चे हैं, जिनका नाम टीना और यशवर्धन है। सुनीता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी फोटोज भी शेयर करती रहती हैं। जिसमें वे अपने पति और बच्चों के साथ काफी खुश नजर आती हैं।




