नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हाल ही में कमल हासन की फिल्म ‘इंडियन 2’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस दौरान इवेंट में उन्होंने दोस्त शाहरुख खान का जिक्र करते हुए बड़ा खुलासा किया है। शाहरुख खान ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 35 साल पूरे कर लिए है। कमल हासन ने अपनी फिल्म ‘हे राम’ में शाहरुख खान को इंपॉर्टेंट रोल के लिए कास्ट किया था और इसके लिए उन्होंने फीस भी नही ली थी।
कमल हासन ने की शाहरुख खान की तारीफ
इवेंट में कमल हासन से यह पूछा गया की क्या पहले के मुकाबले शाहरुख खान में कोई बदलाव आया है ? उन्होंने कहा, ‘जब हमने साथ काम किया था तब हम आम लोग थे और फैक्ट की बात ये है कि शाहरुख ने फिल्म ‘हे राम’ फ्री में की थी। ऐसा कोई सुपरस्टार नही कर सकता, ऐसा केवल आर्ट को सहेज कर रखने वाला व्यक्ति ही कर सकता है। मैं हमेशा उनका शुक्रगुजार रहूंगा।’ कमल हासन की ये बात सुनते ही इवेंट में मौजूद लोग तालियां बजाने लगे।
सुपरस्टार के टैग पर बोले कमल हासन
शाहरुख खान बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं कमल हासन ने सुपरस्टार के टैग को लेकर कहा, ‘हम यह सब नही देखते बाद में आप लोग हमें ये टाइटल देते हैं और हम बस शर्माते हुए स्वीकार कर लेते हैं।’ बता दें कि फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ में कमल हासन प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण जैसे कलाकारों के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा कमल हासन की फिल्म ‘इंडियन 2’ 12 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
कमल हासन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
फिल्म ‘कल्कि’ में कमल हासन का दमदार किरदार देखने को मिलेगा जिसमें वह विलेन, सुप्रीम यास्किन का किरदार निभा रहे हैं। एक्टर का ये खास किरदार फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा रहा है। दूसरी तरफ, फिल्म ‘इंडियन’ का सीक्वल भी जल्दी दर्शकों के बीच आ जाएगा। इसके अलावा कमल हासन के पास कई और प्रोजेक्ट है जिसमें ‘विक्रम 2’ शामिल है।
अन्य खबरों के लिए पढ़ें- https://raftaar.in/





