नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बीते दिन 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की अनाउंसमेंट की गई थी, जिसमें ये अवॉर्ड 2023 की फिल्मों के लिए आई जितनी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया है उनके लिए है, अब वहीं उनमें से ज्यादातर ने अपने कंटेंट और क्वालिटी की वजह से इस बार का नेशनल अवॉर्ड जीता है। इसमें सबसे ज्यादा हाइलाइट रहे बॉलीवुड के किंग खान को पहली बार उनकी फिल्म ‘जवान’ के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है जिसकी खुशी उन्होनें अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर पुरस्कार निर्णायक मंडल, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, व अपने निर्देशक जवान के लिए एटली एवं अपने परिवार के प्रति आभार प्रकट किया है।
बता दे, बेस्ट एक्टर की तो यह अवार्ड शाहरुख खान और विक्रांत मैसी ने अपने नाम किया है जिसमें शाहरुख और विक्रांत के लिए यह पहला नेशनल अवार्ड है । इसमें शाहरुख खान को फिल्म जवान और विक्रांत मैसी को 12वीं फेल के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवार्ड मिला है। वहीं रानी मुखर्जी को फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला है। इस बार ज्यादातर ने अपने कंटेंट और क्वालिटी की वजह से इस बार का नेशनल अवॉर्ड जीता है। जिसमें सबसे ज्यादा हाइलाइट हुए है शाहरुख खान क्योंकि, अब तक शाहरुख को एक भी नेशनल अवॉर्ड नहीं मिला था। जबकि, उन्होंने इससे पहले भी कई यादगार और इम्पेक्ट फुल फिल्में दी हैं।
वहीं अपनी आगामी फिल्म “किंग” की शूटिंग के दौरान चोटिल हुए शाहरुख खान ने एक धन्यवाद वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें वे खुले हाथों वाले पोज़ को दोहराकर अपने फैंस को खुश कर दिया है इसमें शूटिंग के दौरान लगी चोट के कारण उनका दाहिना हाथ स्लिंग में बंधा हुआ है। इसमें उन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार को एक ऐसा क्षण बताया जिसे वे जीवन भर संजो कर रखना चाहेगें। उन्होनें इसके लिए शुरुवाती वीडियो में कहा, नमस्कार , आदाब। मुझे यह कहने की जरूरत नहीं कि, मैं इस समय कितना कृतज्ञता, गर्व और विनम्रता से भरा हुआ हूं। जूरी, चेयरमैन, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और उन सभी लोगों का दिल से धन्यवादजिन्होंने मुझे इस सम्मान के योग्य समझा। खासतौर पर अपने निर्देशकों और लेखकों का भी दिल से आभार व्यक्त करना चाहता हूं, राजू सर, सिड आपका धन्यवाद और खासतौर पर एटली सर और उनकी पूरी टीम का जिन्होनें जवान में काम करने का मौका दिया। मुझ पर भरोसा किया कि मैं इसे निभा पाऊंगा और इस पुरस्कार के लायक बन पाऊंगा। एटली सर, जैसा कि आप हमेशा कहते हैं मास
एक्टर ने टीम और मैनेजमेंट का किया शुक्रियाअदा
शाहरुख खान ने आगे कहा, मैं अपनी टीम और मैनेजमेंट का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जो बिना थके मेरे साथ काम करते रहते है और साथ ही मुझे जैसे सनकीपन को झेलते है, मैं हूं उससे काफी बेहतर दिखाते हैं। ये अवॉर्ड मुझे मिलने वाले प्यार के बिना पूरा नहीं हो पाता, तो शुक्रिया उन सभी चीजों के लिए जो आप सब मेरे काम को इतना प्यार देते है। तब जाकर आज ये संभव हो पाया है। नेशनल अवॉर्ड सिर्फ मेरे लिए एक अवार्ड नही बल्कि, इस बात का गवाह है कि, जो मैं कर रहा हूंवो मायने रखता है। ये मुझे बताता है कि मुझे आगे बढ़ते रहना चाहिए। मेहनत करते रहनी चाहिए, चीजें बनाने रहना चाहिए शोर से भरी दुनिया में खुद को सुने जाना बहुत बड़ी चीज है । ताकि, मैं इस सम्मान का इस्तेमाल आगे बढ़ने के लिए करूं।
ये अवॉर्ड आपके लिए है, और हर अवॉर्ड अपना प्यार आपके लिए जताना चाहता हूं लेकिन, अभी अपने चोट के कारण मजबूर हूं। पर कोई बात नहीं, पॉपकॉर्न तैयार रखें मैं थिएटर में वापस आऊंगा और जल्द ही स्क्रीन पर भी , तब तक एक हाथ से ही कर देता हूं- रेडी।
सोशल मीडिया फैंस ने उनके इस व्यवहार को सराहा है जिसमें वे उनकी विनम्रता की प्रशंसा करते हुए उन्हें घायल शेर बताया है । फिलहाल, तो चोट के कारण “किंग” की शूटिंग अस्थायी रूप से रोक दी गइ है, जिसमें शाहरुख की बेटी सुहाना खान के साथ उनका पहला ऑन-स्क्रीन फिल्म होगा। जिसके लिए सभी फैंस बेसब्री से बड़े पर्दे पर उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं।





