back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शाहिद-मृणाल स्टारर जर्सी रिलीज के लिए तैयार

मुंबई, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। जल्द ही शाहिद कपूर के साथ क्रिकेट ड्रामा जर्सी में नजर आने वाली अभिनेत्री मृणाल ठाकुर का मानना है कि इंडस्ट्री में टाइपकास्ट होना कोई बड़ी बात नहीं और एक एक्टर को इसको ज्यादा तवज्जो नहीं देना चाहिए। मृणाल के लिए, स्क्रिप्ट का चयन इस बात पर निर्भर करता है कि जिस भूमिका की पेशकश की जा रही है, वह कितनी दिलचस्प है, और कहानी कैसी है। मृणाल ने कहा कि एक एक्टर को एक अच्छी स्क्रिप्ट और एक शानदार टीम के साथ फिल्मों में कास्ट किया जाना अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। मुझे टाइपकास्ट होने का डर नहीं है क्योंकि मैं एक एक्टर होने के नाते जानती हूं कि मैं भूमिकाओं में क्या और कैसे अंतर कर सकती हूं। उन्होंने कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से सोचती हूं कि एक समान चरित्र निभाना वास्तव में मेरे लिए एक अच्छी चुनौती बन सकता है, क्योंकि तब एक एक्टर के रूप में यह मेरे लिए एक चैलेंज है कि मैं पर्दे पर इसे कैसे पेश करूं। गौतम तिन्ननुरी द्वारा निर्देशित जर्सी 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। –आईएएनएस एमएसबी/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने...

20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल...

बालों ने कर दिया है परेशान, तो घर पर बनाए इन चीजों से सिरम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बाल औरत की खूबसूरती का...

Vastu Tips: आज गुरुवार के दिन करें ये उपाय, किस्मत का खुल जाएगा बंद ताला

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज गुरुवार का दिन बहुत...