back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Shahid Kapoor ने इंटरव्यू में बताई सिगरेट छोड़ने की असली वजह, जानकर हो जाएंगे हैरान

शाहिद कपूर अपनी बेटी से छुपकर करते थे धूम्रपान। एक इंटरव्यू में बताई धूम्रपान छोड़ने की पूरी कहानी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार

नई दिल्ली, हि.स.। अभिनेता शाहिद कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता हैं। डांस से अपने करियर की शुरुआत करने वाले इस एक्टर ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। करियर के दौरान शाहिद को धूम्रपान की आदत लग गई लेकिन हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा के लिए स्मोकिंग छोड़ दी। इसकी वजह भी उतनी ही खास है।

शाहिद ने सिगरेट छोड़ने के पीछे की बताई वजह

एक इंटरव्यू में शाहिद ने सिगरेट छोड़ने के पीछे की वजह बताई। उन्होंने कहा, ‘मैं अपनी बेटी से छुपकर धूम्रपान करता था और इसीलिए मैंने धूम्रपान छोड़ने का फैसला किया। एक दिन जब मैं अपनी बेटी से छिपकर धूम्रपान कर रहा था, तो मैंने खुद से कहा कि मैं हमेशा के लिए इस तरह छिपकर धूम्रपान नहीं कर सकता और उस दिन मैंने धूम्रपान छोड़ने का फैसला किया।’

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार

शाहिद और उनकी बेटी की बॉन्डिंग काफी अच्छी है। वह अक्सर अपने परिवार के साथ मीडिया के सामने आते रहे हैं। शाहिद कपूर और मीरा राजपूत जुलाई 2015 में शादी के बंधन में बंधे। शाहिद और मीरा के दो बच्चे हैं मीशा और जैन। मीशा कपूर सात साल की हैं, जबकि जैन चार साल के हैं। वहीं, शाहिद के काम की बात करें तो फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ 9 फरवरी 2024 को रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहिद कपूर और कृति सेनन मुख्य भूमिका में हैं। बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत के बाद ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। शाहिद कपूर आगामी फिल्म ‘देवा’ में पूजा हेगड़े के साथ अभिनय करेंगे। यह फिल्म अक्टूबर 2024 में रिलीज होने की संभावना है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस धमाका: शाहिद-विशाल की जोड़ी ने 14 दिन में कमाए 61 करोड़, दर्शक हुए दिवाने

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की चौथी सहयोगी फिल्म 'ओ रोमियो' ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ के पहले हफ्ते से ही...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...