नई दिल्ली रफ्तार डेक। एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) अपनी वेब सीरीज ‘फर्जी 2’ (Farzi Season 2) को लेकर एक बार फिर से सुर्खियों में च गए है। दर्शक बड़े ही बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे थे। इसे राज और डीके ने डायरेक्ट किया था। पहले सीजन की जबरदस्त सफलता के बाद अब हाल ही में प्राइम वीडियो ने सीरीज को लेकर एक अनाउसमेंट की है। जिसमें शाहिद कपूर का वहीं पुराना अंदाज देखने को मिल रहा है।
फर्जी’ 2 की रिलीज की अनाउंसमेंट
साल 26 में कई सीरीज आने को तैयार हैं इसमें ‘फर्जी 2’ भी शामिल है। प्राइम वीडियो ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि शाहिद कपूर की मोस्ट अवेटेड सीरीज ‘फर्जी’ 2 इस साल ही रिलीज की जाएगी। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इसकी सटीक रिलीज डेट को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।
शहीद कपूर का पहला लुक
नए सीजन के ऑफिशियल अनाउंसमेंट के साथ-साथ मेकर्स की तरफ से ‘फर्जी 2’ से फर्स्ट लुक भी शेयर कर दी गई हैं. जिसमें फर्जी के सन्नी (शाहिद कपूर) और माइकल (विजय सेतुपति) की झलक देखने को मिली है। फर्जी 2 के इन लेटेस्ट पोस्टर्स को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ गई है।
फर्जी के बारे में
सीरीज ‘फर्जी’ के बारे में बताए तो इससे ही एक्टर शाहिद कपूर ने OTT डेब्यू किया था। ये फरवरी 2023 में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। सीरीज़ में शाहिद कपूर ने सनी नाम के एक कलाकार का किरदार निभाया है, जो परिस्थितियों के चलते नकली नोट छापने के कारोबार में उतर जाता है। उनके अभिनय को काफी सराहा गया है। सीरीज़ की सबसे बड़ी खासियत इसकी यूनिक स्टोरी, शानदार डायलॉग्स और बेहतरीन बैकग्राउंड म्यूज़िक है। सीरीज में शाहिद कपूर के साथ विजय सेतुपति, राशी खन्ना, भुवन अरोड़ा और काव्या थापर।अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।सीरीज को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी।




