नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पंकज उधास आज हमारे साथ नहीं है। बीते दिन उनका निधन हो गया, उन्होंने 72 साल की उम्र में मुंबई के कैंडी ब्रीच अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। आज उन्हें हर कोई याद कर रहा है और उनसे जुड़े किस्से को बया कर रहा है। वहीं शाहरुख खान का भी पंकज उधास से जुड़ा किस्सा सामने आया है, जिसमें 50 रुपये के चेक का जिक्र है।
पंकज उधास ने शाहरुख खान को दिए थे 50 रुपये
फिल्म ‘रईस’ की शूटिंग के दौरान शाहरुख खान ने यह किस्सा सुनाया था। अभिनेता ने बताया था, कि एक बार उन्होंने पंकज उधास के एक कॉनसर्ट में संचालक का काम किया था। पंकज उधास ने उन्हें 50 रुपये दिए थे। अभिनेता ने यह भी बताया कि ये उनकी पहली कमाई थी। जिसके बाद अभिनेता इन पैसों से आगरा ताजमहल देखने गए। इसके साथ ही, उन्होंने दिल्ली से आगरा तक की कई और कहानियों का खुलासा किया था।
पंकज उधास के वो गाने जिन्होंने छोड़ी लोगों के दिलों पर छाप
पंकज उधास की न सिर्फ प्यारी गजलें दी हैं। बल्कि सिंगर ने फिल्मों में भी बहुत ही उम्दा गाने गाए हैं, जिन्हें आज भी याद किया जाता है। ‘चिट्ठी आई है’ के अलावा ‘ना कजरे की धार’, ‘चांदी जैसे रंग है तेरा’, ‘जिये तो जिये कैसे’, ‘जमाना खराब है’ और तमाम ऐसे गाने हैं जिन्हें आप बस सुनते ही चले जाएंगे। बेशक आज वह इस दुनिया को छोड़ कर चले गए हैं लेकिन उनके गज़लों और गानों ने हर व्यक्ति के दिलों में एक अलग छाप छोड़ी है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:




