back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इन 7 बॉलीवुड फिल्मों में दिखा शानदार दिवाली सेलिब्रेशन, इनके गानों ने बढ़ा दी त्योहार की रौनक

दिवाली हो या होली, हर त्‍यौहार को हिंदी सिनेमा में बड़े उत्‍साह के साथ दिखाया जाता है। कई फिल्‍मों में दिवाली के जश्न को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । हिंदी सिनेमा में त्योहारों का हमेशा से खास महत्व रहा है। चाहे बात हो ईद, होली, दशहरा या दिवाली की, बॉलीवुड ने हर पर्व को बड़े जश्न और धूमधाम के साथ पर्दे पर उतारा है। जब बात रौशनी के त्योहार दिवाली की होती है, तो फिल्मी परदे पर इसकी भव्यता और रंगत देखते ही बनती है। ऐसे कई फिल्मी सीन और गाने हैं, जो दिवाली की चमक और खुशियों को और भी खास बना देते हैं। आज हम आपको ऐसी 7 शानदार फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें दिवाली के जश्न को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है। साथ ही इनमें कुछ ऐसे दिवाली स्पेशल गाने भी हैं, जो आपके त्योहार की खुशियों में चार चांद लगा देंगे।

1. कभी खुशी कभी गम (2001)

स्टारकास्ट : अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरुख खान, काजोल, ऋतिक रोशन, करीना कपूर

करण जौहर की इस फैमिली ड्रामा फिल्म में दिवाली के जश्न को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है। खासतौर पर वह सीन, जब जया बच्चन पूजा की थाली लिए अपने बेटे राहुल (शाहरुख खान) के स्वागत के लिए खड़ी होती हैं, वो पल हर दर्शक के दिल को छू जाता है। दिए, रोशनी, रंगीन कपड़े और इमोशन्स से भरा यह सीन दिवाली के त्योहार की भावनाओं को बखूबी पेश करता है।

2. तारे जमीन पर (2007)

स्टारकास्ट: आमिर खान, दर्शील सफारी

इस इमोशनल ड्रामा फिल्म में दिवाली का जश्न एक अलग ही रूप में दिखाया गया है। जहां एक ओर स्कूल और शहर में दिवाली की रौनक है, वहीं ईशान (दर्शील सफारी) के लिए यह त्योहार उदासी और अकेलेपन का प्रतीक बन जाता है। बोर्डिंग स्कूल में रह रहा ईशान अपने माता-पिता से दूर है और दिवाली के दिन वो परिवार की यादों में खोया नजर आता है। 

3. हम आपके हैं कौन (1994)

स्टारकास्ट: सलमान खान, माधुरी दीक्षित, रीमा लागू, मोहनीश बहल, अनुपम खेर

राजश्री प्रोडक्शन की इस फैमिली एंटरटेनर फिल्म में भारतीय पारिवारिक मूल्यों और त्योहारों की शानदार झलक देखने को मिलती है। फिल्म में दिवाली का त्योहार भी पूरे पारंपरिक अंदाज में मनाया गया है। इस मौके को और भी रंगीन बनाया ‘धिक ताना’ जैसे मस्ती भरे गाने ने, जिसे दिवाली सेलिब्रेशन पर फिल्माया गया। 

4. मोहब्बतें (2000)

स्टारकास्ट: शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, उदय चोपड़ा, जिमी शेरगिल, शमिता शेट्टी

दिवाली के त्योहार को अगर किसी फिल्म ने इमोशन और ग्रैन्ड सेलिब्रेशन के साथ पेश किया है, तो वो है यशराज बैनर की यह सुपरहिट फिल्म। फिल्म में दिवाली का माहौल पूरी शान-ओ-शौकत के साथ दिखाया गया है। खासकर, गीत “जिंदा रहती हैं उनकी मोहब्बतें” को दिवाली सेलिब्रेशन पर फिल्माया गया है, जो आज भी कई लोगों की फेवरेट प्लेलिस्ट में शामिल है। 

5. आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया (2001)

स्टारकास्ट: गोविंदा, जूही चावला, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, तबू

इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म में दिवाली के जश्न को मस्ती और लोक-टच के साथ पेश किया गया है। फिल्म का सुपरहिट गाना “आई है दिवाली सुनो जी घरवाली” दिवाली के माहौल में जोश और हंसी का तड़का लगाता है। दिवाली की खुशियों को दर्शाने वाली यह फिल्म आम लोगों से गहराई से जुड़ती है।

6. चाची 420 (1997)

स्टारकास्ट: कमल हासन, जैकी श्रॉफ, मीनाक्षी शेषाद्री

कमल हासन की कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘चाची 420’ में भी दिवाली का एक यादगार सीन शामिल है। इस सीन में चाची भारती (कमल हासन) ट्यूटर की भूमिका में दुर्गा प्रसाद भारद्वाज के घर जाती हैं, जहां वह एक भयानक पटाखे की दुर्घटना से बच्चों को बचाती हैं। 

7. होम डिलीवरी (2005)

स्टारकास्ट: विवेक ओबेरॉय, रानी मुखर्जी

फिल्म ‘होम डिलीवरी’ का गाना “हैप्पी दिवाली” दिवाली के मौसम में बेहद लोकप्रिय है और त्योहार के मौके पर अक्सर बजता है। चाहे घर हो या ऑफिस, यह गाना दिवाली की खुशियों को मनाने का एक पसंदीदा अंदाज बन चुका है। यह गाना दिवाली की उमंग को और भी बढ़ा देती है, जिससे हर कोई झूम उठता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस धमाका: शाहिद-विशाल की जोड़ी ने 14 दिन में कमाए 61 करोड़, दर्शक हुए दिवाने

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की चौथी सहयोगी फिल्म 'ओ रोमियो' ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ के पहले हफ्ते से ही...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...