back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फिल्म Jawan का बनने जा रहा है सीक्वल निर्देशक Atlee Kumar ने किया खुलासा

फिल्म निर्देशक एटली कुमार ने ‘जवान 2’ को लेकर बड़ा हिंट दिया है उन्होंने बताया कि वह बहुत जल्द सीक्वल पर काम शुरू करेंगे ।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शाहरुख खान की बेहद पसंद की गई फिल्म ‘जवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। अब इस फिल्म के सीक्वल की चर्चा हो रही है। जिसपर बात करते हुए निर्देशक एटली ने फिल्म ‘जवान’ सीक्वल के बारे में किया खुलासा किया है।

एटली ने शाहरुख के साथ काम करने पर टिप्पणी की

फिल्म ‘जवान’ की सफलता के बाद निर्देशक एटली की खूब चर्चा हुई थी। फिल्म 7 सितंबर को रिलीज हुई और नए रिकॉर्ड बनाए गए। फिल्म ने पहले दिन 75 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने दुनियाभर में लगभग एक हजार करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ‘जवान’ के निर्देशक एटली के साथ फिल्म का हर सितारा काम करने के लिए उत्सुक है। यहां तक कि सलमान खान का नाम भी इस वक्त एटली के साथ जोड़ा जा रहा है। हाल ही में एटली ने जवान की सफलता, शाहरुख के साथ दोबारा काम करने और जवान के सीक्वल पर टिप्पणी की है।

एटली ने दिया ऐसा बयान

एटली हाल ही में मीडिया के एक इवेंट में शामिल हुए। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने फिल्म जवान को लेकर एक बयान दिया। उन्होंने कहा, “मैंने अभी तक सीक्वल के बारे में नहीं सोचा है, लेकिन मैं इसके बारे में जरूर सोचूंगा और दर्शकों के लिए कुछ शानदार लेकर आऊंगा। हर फिल्म का सीक्वल बन सकता है, लेकिन मैं हमेशा अपने दर्शकों को कुछ अलग देने की कोशिश करता हूं। मैं ‘जवान’ के सीक्वल के बारे में जरूर सोचूंगा।’

एटली ने कि शाहरुख खान की तारीफ

भविष्य में शाहरुख के साथ दोबारा काम करने के बारे में एटली ने कहा कि जब मेरे पास ‘जवान’ से बेहतर कुछ होगा तो मैं शाहरुख सर से जरूर पूछूंगा, उन्हें कहानी बताऊंगा और अगर उन्हें पसंद आएगी तो हम जरूर दोबारा साथ काम करेंगे। मुझे लगता है कि मैं जो कुछ भी सोचूंगा, उन्हें वह जरूर पसंद आएगा। शाहरुख की एक अलग केमिस्ट्री है, मैंने अपने जीवन में उनके जैसा अभिनेता कभी नहीं देखा। मैं उनका शुक्रिया अदा करता हूं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के बीच आखिरकार शुक्रवार को फिल्म The Kerala Story 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। निर्देशक...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...