नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म ‘क्रू’ का ट्रेलर तो बहुत पहले ही लॉन्च हो गया था। वहीं, आज मेकर्स ने इस फिल्म का तीसरा गाना ‘चोली के पीछे’ को भी रिलीज कर दिया है, जिसमें करीना कपूर का एक अलग अंदाज देखने को मिल रहा है।
दिलजीत दोसांझ ने रिक्रिएट किया यह गाना
फिल्म ‘क्रू’ का तीसरा गाना ‘चोली के पीछे’ रिलीज कर दिया है। 90 के दशक के इस आइकॉनिक गाने को दिलजीत दोसांझ ने रिक्रिएट किया है। गाने में करीना कपूर का जबरदस्त जलवा देखने को मिला। फिल्म के टीजर के समय ही इस गाने की धुन सुनने को मिली, जिसने दर्शकों में एक्साइटमेंट बढ़ा दी थी। वहीं, आज यह गाना रिलीज हो गया है जिसमें करीना कपूर माधुरी दीक्षित को टक्कर देती हुई नजर आ रही हैं।
करीना कपूर ने शेयर किया इंस्टाग्राम पोस्ट
गाने की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने से पहले करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरों को भी शेयर किया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “बकल #क्रू #चोलीकेपीछेक्याहै” तस्वीर में करीना ब्लैक आउटफिट पहने एकदम ‘बॉस लेडी’ नजर आ रही थीं।
दिलजीत के साथ इन गायको द्वारा बना है यह गाना
इस नए गाने को दिलजीत दोसांझ, आईपी सिंह, अलका याग्निक और इला अरुण ने गाया है। अक्षय-आईपी ने संगीत को फिर से बनाया है। करीना कपूर को कई सालों बाद ऐसे डांस करते हुए देखा जा रहा है। उन्होंने इस आइकॉनिक सॉन्ग को और भी हॉट बना दिया है। करीना कपूर अपने डांस मूव्स से किसी की नजरे खुद से हटने नहीं दे रही हैं।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म में करीना कपूर के अलावा कृति सेनन और तब्बू भी अहम रोल में हैं। यह फिल्म राजेश कृष्णन द्वारा निर्देशित और एकता आर कपूर, शोभा कपूर, अनिल कपूर और रिया कपूर द्वारा निर्मित है, जो 29 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार





