नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीवी रिएलिटी स्टार बिग बॉस मराठी 2 के विजेता और बिग बॉस 16 के रनर-अप शिव ठाकरे ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीर शेयर कर सनसनी मचा दी है। सोमवार की सुबह उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की, जिसमें वह दूल्हे के रूप में नजर आ रहे हैं। उनके साथ एक लड़की भी है, लेकिन फोटो में दुल्हन का चेहरा छिपा हुआ है। पोस्ट के कैप्शन में सिर्फ लिखा है फाइनली, जिससे फैंस के बीच यह कयास लगने लगे कि उन्होंने गुपचुप शादी कर ली है।
यह असली शादी है या किसी प्रोजेक्ट का शूट।
फोटो में बैकग्राउंड में रिश्तेदार और मंडप की सजावट दिख रही है। कई फैंस ने इसे मराठी रीति-रिवाज वाली शादी का अंदाजा लगाया। हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स में इस तस्वीर को लेकर चर्चा है कि यह असली शादी है या किसी प्रोजेक्ट का शूट। एक यूजर ने लिखा, ये असली है या शूटिंग है? तो दूसरे ने कहा, ये शूटिंग का हिस्सा है।
सेलिब्रिटीज ने दी बधाई
शिव के फोटो शेयर करते ही बॉलीवुड और टीवी सितारों ने बधाई देना शुरू कर दिया। कॉमेडियन भारती सिंह ने लिखा, ये कब हुआ भाई, बधाई। वहीं, अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन, आकांक्षा पुरी, ऐश्वर्या शर्मा और जेमी लिवर समेत कई अन्य सितारों ने भी बधाई दी।
शिव ठाकरे का करियर और परिवार
शिव ठाकरे का पूरा नाम शिव मनोहरराव उत्तमराो झिंगुजी गणूजी ठाकरे है। उनका जन्म 1989 में अमरावती, महाराष्ट्र में हुआ। उनके पिता पान की दुकान चलाते थे और शिव ने भी अपने परिवार की मदद के लिए दूध के पैकेट और अखबार बेचे।
इंडस्ट्री में कदम रखते ही उन्होंने अपनी पहचान बनाई। उन्होंने एमटीवी रोडीज राइजिंग (2017) में सेमीफाइनल तक जगह बनाई। इसके बाद उन्होंने बिग बॉस मराठी सीजन 2 जीता और फिर बिग बॉस 16 में फर्स्ट रनर‑अप रहे। 2023 में उन्होंने खतरों के खिलाड़ी 13 में भी हिस्सा लिया।
बिजनेस और सोशल मीडिया
टीवी के अलावा शिव बिजनेसमैन भी हैं। उन्होंने मुंबई में चाय-स्नैक्स का रेस्टोरेंट खोला है और ‘बी.रियल’ नाम से डिओडोरेंट ब्रांड भी लॉन्च किया है। सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव हैं और उनके 2.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
फैंस में कयास और चर्चा
शिव ठाकरे की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस में काफी उत्सुकता है। कुछ लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं, जबकि कई यूजर्स यह मान रहे हैं कि यह फोटो किसी प्रोजेक्ट या शूट का हिस्सा हो सकता है। हालांकि, अभी तक शिव ने इस पर कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया है।
इस बीच, उनके फैंस उनके निजी जीवन और करियर दोनों पर नजर रखे हुए हैं। चाहे यह असली शादी हो या शूट का हिस्सा, सोशल मीडिया पर शिव ठाकरे की पॉपुलैरिटी और चर्चा लगातार बनी हुई है।





