back to top
25.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सरकारू वारी पाटा: फैंस का प्यार देख महेश बाबू हुए इमोशनल, रोते हुए कही यह बात

हैदराबाद, 8 मई (आईएएनएस)। साउथ एक्टर महेश बाबू की फिल्म सरकारू वारी पाटा रिलीजिंग के लिए बिल्कुल तैयार है। एक्टर फिल्म का प्रमोशन करने में जुटे हुए है। इस कड़ी में अपने फैंस को संबोधित करते हुए एक इवेंट में महेश बाबू भावुक हो उठे। फिल्म में महेश बाबू मुख्य भूमिका में है। यह फिल्म बैंकिंग प्रणाली पर आधारित है। फिल्म के निर्देशक परशुराम पेटला ने शनिवार को हैदराबाद में एक प्री-रिलीज इवेंट आयोजित किया। इस दौरान महेश बाबू ने फिल्म में अपनी भूमिका के बारे बताया। फैंस से मिले प्यार और सम्मान को देख वह भावुक हो गए। महेश ने कहा, पिछले दो सालों में बहुत कुछ बदल गया है। मैंने अपने कुछ करीबी दोस्तों (उनके भाई रमेश बाबू की मृत्यु का जिक्र करते हुए) को खो दिया है, लेकिन फैंस ने कभी भी प्यार की कमी महसूस नहीं होने दी। . भावुक होते हुए महेश बाबू ने कहा, मुझे उम्मीद है कि आपका प्यार हमेशा मेरे साथ बना रहेगा। सरकारू वारी पाटा में महेश बाबू के अपोजिट कीर्ति सुरेश नजर आएंगी। यह फिल्म 12 मई को रिलीज होगी। –आईएएनएस पीके

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...