नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। संजय लीला भंसाली भारतीय सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर हैं। संजय लीला भंसाली ने एक असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में करियर की शुरुआत की थी। करियर के तीन दशक के अंतराल में डायरेक्ट ने सुपरहिट रोमांटिक फिल्में भी दी हैं। संजय लीला भंसाली को 12 फिल्मफेयर अवार्ड और साथ नेशनल अवार्ड मिल चुके हैं। जिन फिल्मों के लिए उन्हें सम्मानित किया गया है उसे आप ओटीटी पर देख सकते हैं।
6 फिल्मों से मिला नेशनल अवार्ड
साल 1996 में संजय लीला भंसाली ने फिल्म ‘खामोशी: द म्यूजिकल’ से फिल्मों में बतौर डायरेक्ट डेब्यू किया था। डायरेक्टर की ऐसी 6 फिल्में हैं जिन्होंने उन्हें नेशनल अवार्ड दिखाया है जिसे आप ओटीटी पर देख सकते हैं।
देवदास
साल 2002 की फिल्म देवदास में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार नजर आए थे। देवदास ने 50वें नेशनल अवॉर्ड्स में पांच अवार्ड जीते हैं।
ब्लैक
साल 2002 की फिल्म ‘ब्लैक’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है। यह एक ऐसी लड़की की कहानी है जो ना देख सकती है और ना बोल सकती है। इस फिल्म को बेस्ट फीचर फिल्म का अवार्ड मिला था।
मैरी कॉम
साल 2014 में आई फिल्म मैरी कॉम के प्रोड्यूसर संजय लीला भंसाली थे। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म ने नेशनल अवार्ड जीता था।
बाजीराव मस्तानी
साल 2015 में आई फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ सुपरहिट रही है। फिल्म में रणवीर सिंह बाजीराव बने और दीपिका पादुकोण मस्तानी बनी थीं। इस फिल्म ने 7 नेशनल अवार्ड अपने नाम किए थे।
पद्मावत
फिल्म ‘पद्मावत’ भी ‘बाजीराव मस्तानी’ की तरह एक पीरियड ड्रामा फ़िल्म थी। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह के अलावा शाहिद कपूर भी शामिल थे। दीपिका ने रानी पद्मिनी तो रणवीर ने अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया था। बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का अवार्ड संजय लीला भंसाली ने जीता था।
गंगूबाई काठियावाड़ी
संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ ने 5 नेशनल अवार्ड जीते थे। फिल्म में आलिया भट्ट ने कोठे की मालकिन का किरदार निभाया था।




