back to top
17.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

संजय कपूर की संपत्ति विवाद मामले में बहन मंदिरा कपूर ने तोड़ी चुप्‍पी, कहा- बच्‍चों को विरासत से बाहर…

दिवंगत संजय कपूर की संपत्ति को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। संजय कपूर की बहन मंधीरा कपूर इस मामले पर चुप्‍पी तोड़ी है। वह अपनी मां रानी कपूर और करिश्मा कपूर के बच्चों के समर्थन में उतरीं है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की मौत के बाद उनकी करीब 30 हजार करोड़ की संपत्ति को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। हाल ही में संजय की मां ने करिश्मा की सौतन प्रिया कपूर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह पूरी संपत्ति हड़पने की कोशिश कर रही हैं।

अब संजय कपूर की 30 हजार करोड़ की संपत्ति को लेकर करिश्मा कपूर ने अपने बच्चे की भी हिस्सेदारी की मांग करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका लगाई। जिसमें हाई कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई के दौरान संजय की पत्नी प्रिया कपूर को आदेश दिया कि वे 12 जून, संजय की मौत के दिन तक की उनकी सभी चल-अचल संपत्तियों का ब्योरा पेश करें।

दिवंगत भाई संजय कपूर की संपत्ति को लेकर चल रही विरासत की लड़ाई पर बहन मंदिरा कपूर स्मिथ ने अपनी चुप्‍पी तोड़ी है। उन्‍होने इसे दुखद बताया है। और कहा कि, इस विरासत की लड़ाई में करिश्मा कपूर और उनके बच्चे इस विवाद में घसीटा गया है। मंदिरा कपूर फिलहाल, यूके में अपनी माँ रानी सुरिंदर कपूर के साथ रह रही है। 

शोक मनाने की इजाज़त नहीं -मंदिरा कपूर स्मिथ 

मंधीरा कपूर स्मिथ ने एक मीडिया से बातचीत में कहा कि, इस कानूनी लड़ाई के कारण वे उनके निधन का शोक भी ठीक से नहीं मना पा रहे। उन्होंने इसे भयावह बताते हुए कहा कि यह ऐसा दुःस्वप्न है जिससे वे जागना चाहते हैं, लेकिन हालात उन्हें शोक मनाने की इजाज़त नहीं दे रहे।

‘बच्चों को वसीयत से बाहर रखा गया’- मंदीरा कपूर  

संपत्ति विवाद पर संजय कपूर की बहन मंदिरा ने गहरी नाराज़गी जताई है। उन्होंने कहा कि यह चौंकाने वाली बात है कि संजय के बच्चों को कथित तौर पर उनकी वसीयत से बाहर रखा गया है। मंदिरा ने कहा, “भाई की मौत के बाद से हमें शोक मनाने की इजाज़त नहीं मिली। हर दिन एक नया सदमा है। मां अदालत नहीं जाना चाहती थीं, लेकिन हमें अब भी उम्मीद है कि प्रिया आगे आकर बच्चों को उनका हक देंगी। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उन्हें वसीयत से बाहर रखा गया।”

मंदिरा ने आगे कहा कि करिश्मा और उनके बच्चों से परिवार के हमेशा अच्छे रिश्ते रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, “अगर कोई मेरे भाई और उनके बच्चों के रिश्ते को जानता था, तो यह बेहद अजीब है कि उन्हें वसीयत से बाहर रखा गया और प्रिया को ही इसका एकमात्र लाभार्थी बना दिया गया।”

कोर्ट में जारी है संपत्ति को लेकर लड़ाई

दिल्ली हाई कोर्ट में बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान करिश्मा कपूर के बच्चों समायरा और कियान ने संजय कपूर की विधवा प्रिया सचदेव कपूर द्वारा पेश की गई वसीयत को चुनौती दी। इस बीच, प्रिया की कानूनी टीम ने दलील दी कि मुकदमा विचारणीय नहीं है क्योंकि बच्चों को कानूनी कार्रवाई शुरू करने से ठीक पहले रानी कपूर ट्रस्ट से 1,900 करोड़ रुपये मिल चुके थे।

गली सुनवाई 9 अक्टूबर तय 

दिल्ली हाई कोर्ट की न्यायमूर्ति ज्योति सिंह ने सुनवाई के दौरान प्रिया सचदेव कपूर को निर्देश दिया कि वह संजय कपूर की मृत्यु की तारीख तक उनकी सभी चल और अचल संपत्तियों का पूरा ब्योरा पेश करें। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 9 अक्टूबर तय की है।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश, संजय कपूर एस्टेट मामले का निपटारा, याचिका पर निर्णय सुरक्षित

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली हाईकोर्ट ने उद्योगपति संजय कपूर की निजी संपत्ति को लेकर चल रहे बहुचर्चित विवाद में अहम मोड़ पर सुनवाई पूरी...
spot_img

Latest Stories

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵