नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। द ग्रेट इंडियन कपिल शो का अगला एपिसोड मजेदार होने वाला है। इस एपिसोड में सानिया मिर्ज़ा, साइना नेहवाल, मैरी कॉम और सिफत कौर शर्मा नज़र आएंगे। इस एपिसोड में सानिया मिर्जा का यूनीक अवतार नज़र आ रहा है। इस एपिसोड में सानिया मिर्जा कपिल शर्मा के जोक्स पर उन्हें करारा जवाब देती दिख रही हैं। इस दौरान एक जगह पर कपिल शर्मा सानिया से कहते भी हैं कि सानिया आप पिछले जन्म की मेरी जेठानी थीं क्या?
शाहरुख खान का जिक्र आया तो ये बोलीं सानिया
एपिसोड का प्रोमो नेटफ्लिक्स ने जारी कर दिया है। इसमें कपिल शर्मा सानिया को बताते हैं कि शाहरुख खान ने कहा था कि जब भी सानिया मिर्जा पर बायोपिक बनेगी तो वो उनके लव इंटरेस्ट बनना चाहेंगे। इस पर सानिया ने कहा- अभी मुझे लव इंटरेस्ट ढूंढना है। बता दें कि सानिया मिर्जा की शादी पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से हुई थी। हालांकि, दोनों अब अलग हो चुके हैं।
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का क्यों हुआ था तलाक ?
सानिया मिर्जा की शादी से कोई खुश नहीं था इसके बावजूद भी उन्होंने सभी की मर्जी के खिलाफ जाकर हैदराबाद में शोएब मलिक से शादी की। इसके बाद साल 2018 में दोनों कपल में एक बेटे को जन्म दिया जिसका नाम इजहान मालिक रखा। अपनी शादी के 14 साल बाद सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने तलाक ले लिया। हालांकि, आज तक तलाक होने की असल वजह सामने नहीं आई है लेकिन सूत्रों के मुताबिक सानिया मिर्जा पति शोएब मलिक के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से परेशान हो चुकी थीं इस वजह से उन्होंने अपना रिश्ता तोड़ा।
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





