back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Govinda की भांजी आरती सिंह की संगीत सेरेमनी का Video Viral, Bigg Boss 13 के सदस्यों का लगा तांता

आरती सिंह की शादी की तैयारी जोरो से चल रही है। आरती और दीपक चौहान की संगीत सेरेमनी का वीडियो भी वायरल हो रह है। इसमें फैमिली के अलावा टीवी इंडस्ट्री के खास मेहमान और बिग बॉस 13 के सदस्यों ने शिरकत की।

नई दिल्ली रफ्तीर डेस्क। गोविंदा की भांजी आरती सिंह 25 अप्रैल को दीपक चौहान के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। आरती की शादी की तैयारी भी शुरू हो गई है। हल्दी सेरेमनी के बाद अब संगीत सेरेमनी में जमकर डांस किया इसका एक वीडियो सामने आया है। संगीत सेरेमनी में फैमली और मेहमानों के अलावा बिग बॉस 13 के कई सदस्यों को भी देखा गया।

आरती सिंह ने दिया खूबसूरत परफॉर्मेंस

आरती सिंह हरा और गोल्डर कलर के ड्रेस में नजर आईं वहीं, आरती के हाथों में दीपक के नाम की मेंहदी लगी हुई है और उन्होंने चूड़ा भी पहना हुआ है। उन्होंने स्टेज पर मुझे साजन के घर जाना है गाने पर परफॉर्म किया। स्क्रीन पर आरती के बचपन की तस्वीरें चलती है। इसके बाद एक्ट्रेस अपने डांस की शुरुआत करती हैं इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस के मंगेतर दीपक चौहान के ऑउटफिट की बात करें तो वो ब्लैक और वाइट कलर के खूबसूरत कुर्ते में नजर आए।

संगीत में नजर आए सेलेब्स

आरती की संगीत सेरेमनी से अब सेलेब्स की झलक भी सामने आ गई रही है,अंकिता लोखंडे से लेकर बिग बॉस 13 के विकास पाठक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ, शेफाली जरीवाला, रश्मि देसाई,देवोलिना भट्टाचार्जी और विशाल आदित्य सिंहने शिरकत की। वहीं, शो में एक दूसरे को डेट करने वाले पारस और माहिरा एक-दूसरे से नजरे चुराते हुए दिखें। इनके अलावा अन्य सेलेब्स भी शामिल हुए। 

साड़ी से अनकंफर्टेबल कश्मीरा शाह

जहां एक तरफ संगीत सेरेमनी मेहमानों से रौकान हुई वहीं,आरती के फैमिली का भी अलग अंदाज़ देखने को मिला। कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह काफी अलग ऑउटफिट में नजर आए। कृष्णा ब्लैक कलर की शेरवानी में दिखे तो कश्मीरा काफी साइनिंग वाली डिजाइनर साड़ी में नजर आईं। हालांकि एक और वीडियो काफी वायरल हो रही है इसमें कश्मीरा शाह अपनी साड़ी से अनकंफर्टेबल होती हुई नजर आ रही हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...