back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘सितारे जमीन पर’ के प्रीमियर पर सलमान खान की सुरक्षा में लगी सेंध, शाहरुख की सादगी ने जीता फैंस का दिल

आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' जो आज 20 जून को रिलीज गई है। , लेकिन उससे पहले यानी कल मुंबई में इसका ग्रैंड प्रीमियर रखा गया था जहां एक साथ तीनों खान ने साथ होकर पूरे महफिल की लाइमलाइट लूट ली।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सत्यमेव जयते, थ्री इडियट जैसी फिल्मों से फैंस का दिल जीतनेवाले आमिर खान इस समय लगातार चर्चा में बने हुए है जहां एक ओर उनकी अपकमिंग मूवी सितारे जमीन को लेकर उसके प्रमोशन को लेकर हो या उनके आए दिन पर्सलन लाइफ को लेकर हो लेकिन इस बार आमिर अपनी फिल्म सितारे जमीन पर कल मुबंई में आयोजित किए गए प्रीमियर को लेकर चर्चा में बने जब उनके साथ बॉलीवुड के दो खान ने शिरकत कर इस महफिल को चार-चांद लगा दिया, लेकिन वही इसमें एक घटना भी घटी जो इस समय लाइमलाइट में बना हुआ है जाने क्या है पूरी बात?

 

View this post on Instagram

बता दे, एक लंबे गैप के बाद अपने फिल्म तारे जमीन के सीक्वल को लेकर आ रहे आमिर खान ने कल मुबंई में अपने आनेवाली फिल्म सितारे जमीन पर जो आज बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है जिसका ग्रैंड प्रीमियर कल शाम मुबंई में रखा गया था जिसमें कई फिल्मी सितारों ने भाग लेकर इसकी शोभा बढ़ाई व आमिर को उनके फिल्म के लिए शुभकामनाएं दी । जिसमें बॉलीवुड के फेमस किंग खान यानी शाहरुख, और सलमान खान ने भी शिरकत कर इस महफिल में चार-चांद लगा दिया। लेकिन इस बीच एक घटना ने सभी का ध्‍यान अपनी ओर खींच लिया। 

कल शाम गुरुवार को मुबंई में सलमान अपने दोस्त और साथी अभिनेता आमिर खान की फ़िल्म सितारे ज़मीन पर के प्रीमियर में मुंबई पहुंचे, जहां वे भारी सुरक्षा के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे। जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। जिसमें वे आमिर खान के साथ रेड कार्पेट पर पोज देते और फोटोग्राफरों के साथ मस्ती करते नज़र आ रहे हैं। हालांकि, प्रीमियर का एक वीडियो, जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है, उस समय एक चिंताजनक क्षण दिखाता है जब सलमान को कार्यक्रम में सुरक्षा खतरे का सामना करना पड़ा।इस दौरान ही सलमान खान को एक डर का सामना करना पड़ा, जब इस दौरान ही अचानक एक व्यक्ति ने सलमान खान के सुरक्षा में सेंध लगाते हुए अचानक उनके बहुत करीब आने की कोशिश की। जहां सलमान को कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। 

वीडियो में, सलमान के कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलते हुए एक व्यक्ति उनके पास आने का प्रयास करता है, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे दूर भगा दिया। इस बीच, सलमान ने उसे शांत रखने की कोशिश की और दूसरी तरफ देखा। जिसमें उनके अंगरक्षकों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे दूर भगा कर एक्टर के डर को कंट्रोल किया। 

सलमान को मिली धमकी

बता दे, इससे पहले सलमान की सुरक्षा को लेकर तब परेशानी बढ़ गई थी जब साल, 2018 में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने 1998 के कुख्यात काले हिरण शिकार मामले में एक्टर के अपराध में शामिल होना पाया था। जिसके बाद जोधपुर में कोर्ट में पेशी के दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। तब से लेकर अब तक सलमान को कई धमकियों का सामना करना पड़ा है।

जहां साल 2024 अप्रैल में, कथित तौर पर बिश्नोई गिरोह के दो शूटरों ने गिरफ़्तार होने से पहले सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास के बाहर गोलियां चलाईं थी। जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई और उनकी बालकनी की सुरक्षा के लिए बुलेटप्रूफ ग्लास लगा दिए गए । बाहर सड़क पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए। दो महीने बाद, मुंबई पुलिस ने दावा किया कि जब वह मुंबई के पास पनवेल में अपने फार्महाउस की यात्रा कर रहे थे, तब भी उन्हें मारने की साजिश का पता चला। 

अक्टूबर 2024 में राजनेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई थी, जो सलमान के करीबी दोस्त माने जाते थे। तब से, उन्हें कई धमकियों का सामना करना पड़ा है। हालिया फिल्म के बारे में बात करे तो, आखिरी बार सलमान खान ने साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ सिकंदर में काम किया । जिसका निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने अपने प्रोडक्शन बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत किया था। हां वो अलग बात है कि, इस फिल्म को दर्शकों का कोई खास प्यार नही मिला और इस फिल्म ने दुनिया भर में मात्र 177 करोड़ की ही कमाई की। जिसमें काजल अग्रवाल, सत्यराज, शरमन जोशी, प्रतीक बब्बर, अंजिनी धवन और जतिन सरना भी साथ काम किए है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...