नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘सिकंदर’ रिलीज होने से पहले और रिलीज होने के बाद लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। सोशल मीडिया पर भी कई लोग फिल्म को अच्छा बता रहे हैं तो कई लोग बोल रहे हैं कि फिल्म समझ नहीं आई। वहीं फिल्म ने अपनी ओपनिंग डेट पर 26 करोड़ की कमाई ही की थी। जो कि सलमान खान की दूसरी फिल्मों के मुकाबले काफी कम था। अब फिल्म के दूसरे दिन की कलेक्शन रिपोर्ट भी सामने आ गई है।
फिल्म ने दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन
सलमान खान की अब तक कई फिल्में सुपरहिट रही है और कई फिल्मों ने ओपनिंग डे पर जबरदस्त कलेक्शन किया है। तो वहीं इस रेस में ‘सिकंदर’ पीछे रह गई। ‘सिकंदर’ ने पहले दिन केवल 26 करोड़ का कलेक्शन किया। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन 29 करोड़ की कमाई कर ली है। इस हिसाब से फिल्म ने दूसरे दिन कुल 50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की बढ़त देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है फिल्म जल्द से जल्द 100 करोड़ के आंकड़े भी पार कर लेगी।
फिल्म में नजर आए यह कास्ट
फिल्म ‘सिकंद’र में सलमान खान के अलावा रश्मिका मंदाना,प्रतीक बब्बर, शरमन जोशी-सत्यराज और काजल अग्रवाल भी हैं। ए आर मुरुगदॉस के डायरेक्शन में बनी फिल्म को करीब 200 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया है। फिल्म में पहली बार सलमान खान रश्मिका मंदाना के साथ नजर आ रहे हैं। इस फिल्म की अब तक कई सारे गाने भी रिलीज हुए हैं जो कि दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आए।
बुलेटप्रूफ गिलास के पीछे से एक्टर ने दी फैंस को ईदी
फिल्म ‘सिकंदर’ रिलीज होने के दूसरे दिन ईद का त्योहार मनाया गया। इस दौरान सलमान खान अपने भतीजे-भतीजी आहिल और आयत के साथ बालकनी में नजर आ रहे हैं। सलमान जिस बालकनी में नजर आएं। इस दौरान एक्टर ने सफेद कलर का पठानी कुर्ता पहना हुआ था। गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सलमान के फैन्स की भीड़ लगी हुई है। सलमान खान जैसे ही बालकनी में आते हैं, फैन्स उनका जयकारे लगाकर स्वागत करते हैं। सलमान खान ने इसका एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भी शेयर किया।





