नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर‘ रिलीज होने से पहले ही काफी चर्चा में बनी हुई थी। फैंस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्साह दिखा रहे थे। फिल्म के टिकट भी तेजी से बिक रहे थे। वहीं रिलीज होने के बाद फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन रिपोर्ट भी सामने आ गया है। तो चलिए आपको बताते हैं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कितनी कमाई की है।
ओपनिंग डेट पर सिकंदर का नहीं चला जादू
सलमान खान की फिल्म सिकंदर लगातार सुर्खियों में बनी होने के बावजूद ओपनिंग डे पर कुछ ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले ही दिन भारत से 26 करोड़ का कारोबार कर लिया है। 200 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। हालांकि अब यह देखना दिलचस्प होगा की फिल्म आगे कितना कलेक्शन करती है।
सलमान खान की इन फिल्मों ने किया था जबरदस्त कलेक्शन
टाइगर फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म ‘एक था टाइगर’ की पहले दिन की कमाई 30.61 करोड़ रुपये थी। फिल्म ‘टाइगर जिंदा ‘है इस फिल्म के एक्शन और गाने भी काफी हिट हुए थे। रिलीज के पहले दिन का कलेक्शन 34.10 करोड़ था। सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ के रिलीज होते ही जबरदस्त कलेक्शन देखने को मिला था इस फिल्म ने अपनी ओपनिंग डे पर यानी पहले दिन 43 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म ‘भारत’
में सलमान खान की जबरदस्त एक्टिंग और एक्शन देखने को मिला था तो वहीं इस फिल्म ने ओपनिंग डे 42.30 करोड़ की कमाई की थी। सलमान खान की सुपरहिट ‘प्रेम रतन धन पायो’ ने पहले दिन 40.35 करोड़ कमाए थे।सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ की ओपनिंग डे की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने 36.54 करोड़ की कमाई की थी।
ए.आर. मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सिकंदर’ में पहली बार सलमान खान रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म रिलीज से पहले सलमान खान ने रश्मिका मंदाना की तारीफ करते हुए कहा कि वो काफी म्हणत करती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने भी सलमान खान की काफी तारीफ की थी।




