नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को लगातार लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकियां मिल रही थी। 18 अक्टूबर को मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सऐप पर Salman Khan के लिए धमकी वाला मैसेज आया था। इस मैसेज में शख्स की तरफ से 5 करोड़ रुपए की डिमांड की गई थी। अब मैसेज भेजने वाले शख्स ने अपनी गलती स्वीकार की है और माफी भी मांगी है। बता दें कि, उस शख्स ने खुद को Lawrence Bishnoi Gang से बताया था। शख्स का यह कहना था कि अगर वह मांगी हुई रकम देते हैं तो वह लॉरेंस बिश्नोई से उनकी दुश्मनी खत्म करवा देंगे।
झारखंड से आया माफी वाला मैसेज
Mumbai Traffic Police को जिस नंबर से धमकी वाला मैसेज आया था उसी नंबर से माफी वाला मैसेज भी आया। मैसेज में शख्स ने यह कहा है कि लास्ट मैसेज अनजाने में भेजा गया था उससे गलती हुई है। फिलहाल, मैसेज भेजने वाला शख्स कौन है इस बात का अभी पता नहीं चला है। मुंबई पुलिस ने अपनी छानबीन में यह पाया है कि मैसेज झारखंड से भेजा गया है आगे की जांच भी चल रही है।
शख्स ने भेजा था यह मैसेज
मैसेज भेजने वाले ने कहा था, ‘इसे हल्के में मत लीजिए, अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं और Lawrence Bishnoi से दुश्मनी खत्म करना चाहते हैं तो उन्हें 5 करोड़ रुपये देने होंगे। अगर पैसे नहीं दिए गए तो सलमान खान की हालत बाबा सिद्दीकी से भी खराब हो जाएगी।’
बढ़ा दी गई है सलमान खान की सुरक्षा
काले हिरण मामले में लगातार लॉरेंस बिश्नोई गैंग सलमान खान को धमकियां दे रहा है। अब खतरा इतना बढ़ता हुआ नजर आ रहा है कि एक्टर को वाई+ सिक्योरिटी भी दी गई है। सलमान खान के घर Galaxy Apartment में भी पुलिस की कड़ी निगरानी है। सुरक्षा को और भी ज्यादा बेहतर बनाने के लिए मुंबई पुलिस ने चेहरा पहचानने वाले रिज़ॉल्यूशन वाले सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हैं, जो AI से कनेक्ट है।




