नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान इस समय अपनी नई फिल्म को लेकर सुखियों में है। उनकी नई फिल्म जल्द ही दस्तक देने को तैयार है। हालांकि अब रिलीज से पहले ही फिल्म के नाम में बदलाव किया है। सलमान खान ने अपनी सबसे चर्चित फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नया नाम अब ऑफीशियली अनाउंस कर दिया है। आइए जानते हैं नया टाइटल के बारे में।
सलमान खान ने शेयर किया पोस्ट
सलमान खान की फिल्म का नाम अब ‘बैटल ऑफ गलवान’ से बदलकर ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ कर दिया गया है। सलमान खान ने एक बहुत ही दमदार नया पोस्टर जारी किया है, जो न सिर्फ फिल्म के नाम में बदलाव को दिखाता है, बल्कि एक खास संदेश भी देता है जो बहुत जरूरी है। इस नए टाइटल की सबसे खास बात इसकी टैगलाइन May War Rest in Peace ‘युद्ध को शांति मिले’। इस सदेंश इस सोच के साथ, सलमान खान ने एक बहुत बड़ी और गहरी बात कही है, जो सिर्फ लड़ाई-झगड़े की बात न करके, पूरी दुनिया में शांति की उम्मीद को जगाती है।
सलमान खान ही हो रही तारीफ
फिल्म गलवान घाटी की ऐतिहासिक घटना से प्रेरित है, वहीं इसके नाम के पीछे छिपा संदेश रणभूमि की सीमाओं से कहीं आगे जाता है।फिल्म के नाम के पीछे की ताकतवर भावना और इस साहसी कदम की जमकर तारीफ कर रहे हैं। सामने आए पोस्टर में सलमान खान वर्दी में दिखाई दे रहे हैं और उनकी आंख में देशभक्ति नजर आ रही है।
रिलीज हुआ टाइटल ट्रैक
बता दें कि, मातृभूमि में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह लीड रोल में हैं। इसी नाम से फिल्म का एक गाना भी रिलीज हुआ था। सलमान खान की इस फिल्म के गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है। अब फिल्म का नाम बदलने के साथ हम कह सकते हैं कि फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज हो चुका है और फैन्स को इसे काफी ज्यादा पसंद भी किए।




