नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 14 अप्रैल को बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर हवा में फायरिंग की गई थी जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। मुंबई पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर ली है और बयान दर्ज करने के लिए सलमान खान को बुलाया गया। बता दें कि, सलमान खान के घर गैलेक्सी के बाहर दो बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की। इसके बाद सलमान खान के घर पर भी फायरिंग हुई थी इसे लेकर एक्टर ने अपना बयान दिया है। सलमान खान ने बताया है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग से उनके परिवार को खतरा है।
क्या है सलमान खान का बयान
सलमान खान ने पुलिस को अपने बयान में बताया है कि, ‘मैं एक फिल्म एक्टर हूं। 35 साल से इंडस्ट्री में काम कर रहा हूं। मेरे घर गैलेक्सी पर कई बार फायरिंग हो चुकी है। कई बार ऐसा होता है कि मेरे फैंस घर के बाहर आते हैं और मैं उनसे मिलने के लिए अपनी बालकनी के फर्स्ट फ्लोर पर खड़ा रहता हूं। कई बार मैं सुबह-सुबह ताजी हवा खाने के लिए बालकनी में जाता हूं। ऐसा भी होता है कि मैं परिवार के साथ समय बिताने के लिए बालकनी में बैठता हूं। इस सभी को ध्यान में रखते हुए मैंने प्राइवेट सिक्योरिटी भी रखी हुई है।
पिता को दिया धमकी भरा खत
सलमान खान ने मुंबई पुलिस को अपने बयान में यह भी बताया है कि एक बार उनके पिता को धमकी भरा खत भी मिल चुका है। एक्टर ने बताया, ‘मेरे पिता को एक खत मिला था जिसमें मुझे और मेरे परिवार को धमकी दिया गया था। यह खत मेरे अपार्टमेंट की दूसरी बिल्डिंग के बैंच पर रखा हुआ था।’ सलमान खान ने यह भी बताया कि लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से मेल भी आया था जिसमें धमकी दी गई थी।
सलमान और परिवार को है खतरा
सलमान खान ने 14 अप्रैल वाले दिन की पूरी बात बताई है। एक्टर ने कहा है कि, उस दिन वह अपने घर पर सो रहे थे और अचानक से उन्होंने पटाखे के जैसी कुछ आवाज सुनी। इसके बाद गार्ड ने बताया कि दो लोग बाइक से आए थे और उन्होंने घर की बालकनी पर फायरिंग की थी। इससे पहले भी कई बार सलमान और उनके परिवार को नुकसान पहुंचने की कोशिश की जा चुकी है।
लॉरेंस बिश्नोई ने ली थी हमले की जिम्मेदारी
एक्टर ने यह भी बताया है कि सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई ने हमले की जिम्मेदारी ली थी। हालांकि, 14 अप्रैल वाले दिन हुए हमले को लेकर सलमान के बॉडीगार्ड ने मामला भी दर्ज कराया है। सलमान खान ने कहा है कि, ‘मुझे यह पता है कि लॉरेंस बिश्नोई और उसके भाई अनमोल बिश्नोई ने फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।’ सलमान खान ने 4 जून को दर्ज हुए बयान में बताया है कि, जब मेरे घर में सब सो रहे थे तब फायरिंग की गई थी।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव





